फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three more including child found corona infected, 13 active cases in the district

बालक समेत तीन और मिले कोरोना संक्रमित, जिले में एक्टिव केस हुए 13

Sat, 08 Jan 2022 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three more including child found corona infected, 13 active cases in the district
कानपुर देहात। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग अभी भी सतर्क नहीं हो रहे हैं। इसका नतीजा है कि हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही। शुक्रवार को जिले में आई रिपोर्ट में अमरौधा ब्लॉक में एक और झींझक क्षेत्र में दो संक्रमित पाए गए। सभी को होम आइसोलेट कर दिया है। अब जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 13 पहुंच गई है।
विज्ञापन

अमरौधा सीएचसी प्रभारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक को बुखार आ रहा था। सीएचसी आया तो जांच की गई। सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिला। सूचना पर स्वास्थ्य टीम ने बच्चे घर में ही आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

परिवार व आसपास के 21 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। डॉ. आदित्य ने बताया कि सैनिटाइजेशन और बैरिकेडिंग के लिए नगर पालिका को सूचित किया गया है। इसके साथ ही झींझक ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग संक्रमित पाये गये हैं। हालांकि क्षेत्र की सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार को इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए आए ग्राहकों को न दें सामान
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। डीएम ने दुकानदारों से कहा है कि शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए गोले बनाकर सामना दें। बिना मास्क वालों को कोई भी सामान ना दें।

जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 पहुंच गई है। शुक्रवार की देर शाम आई रिपोर्ट में झींझक में दो और अमरौधा ब्लॉक क्षेत्र में एक बालक संक्रमित मिला है। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed