{"_id":"587477c24f1c1b1729ba9525","slug":"three-killed-in-road-accidents-every-day-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के सड़क हादसों में रोजाना 3 की जान निगल जाती है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के सड़क हादसों में रोजाना 3 की जान निगल जाती है मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:29 AM IST
सार
-परिवहन विभाग के ट्रेनिंग सेंटर में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कार्यशाला
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आकड़ों की मानें तो शहर में रोजाना सड़क हादसों में औसतन तीन लोग अपनी जान गवांते हैं। नशे में गाड़ी चलाना, फोन पर बात करते हुए, बगैर हेलमेट लगाए गाड़ी चलाना ही अक्सर हादसे की वजह बनते हैं। यह बात आरटीओ वीके सिंह ने विकास नगर स्थित परिवहन विभाग के ट्रेनिंग सेंटर में कार्यशाला में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विकास नगर स्थित परिवहन विभाग के ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी केपी सिंह, आरटीओ वीके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल धनजी राम, एडीएम सिटी केपी सिंह, रोडवेज के आरएम नीरज सक्सेना, एआरएम राजेश सिंह, एआरटीओ मनोज वर्मा ने भी अपने विचार रखे।
ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल धनजी राम ने वहां मौजूद ट्रक, टेंपो, आटो और परिवहन विभाग के बस ड्राइवरों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। पब्लिक में जागरुकता के लिए एक वाहन रैली भी यहां से निकाली गई। वहीं दूसरी तरफ एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव ने भी इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया।