{"_id":"62ecc2e69b359d3d8f51efb4","slug":"three-friends-who-went-to-bathe-in-ken-river-in-banda-drowned-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: केन नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत, गोताखोर कर रहे शव की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: केन नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत, गोताखोर कर रहे शव की तलाश
Fri, 05 Aug 2022 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:47 PM IST
सार
पलानी थाना क्षेत्र में तीन दोस्त केन नदी में नहाने समय डूब गए। ग्रामीणो ने चीख-पुकार सुन दो युवकों को बचा लिया, लेकिन एक लापता हो गया है। गोताखोर लापता युवक की लगातार तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के पलानी थाना डेरा निवासी धीरेंद्र पुत्र अशोक श्रीवास, धीरज पुत्र राजा बाबू तिवारी और राकेश पुत्र मुन्नीलाल श्रीवास घर से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे केन नदी में नहाने के लिए क्योटरा घाट गए थे। तभी तेज बहाव में डूबने लगे। दो बाहर निकल आए, जबकि राकेश श्रीवास का पता नहीं चला।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसा, राकेश श्रीवास (18) पुत्र मुन्नीलाल श्रीवास अपने दोस्तों के साथ केन नदी नहाने गया था, जहां पर फिसल जाने से डूब कर उसकी मौत हो गई। मृतक राकेश तैरना नहीं जानता था। नदी में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पलानी थाना पुलिस तहसील प्रशासन के लोग लाश की तलाश में केन नदी किनारे जुटे हुए हैं। अभी तक शव का कोई पता नहीं लग सका। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार नदी में शव की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन