फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three friends died who went to take bath in Betwa river, family said did not know how did they reach the river

हमीरपुर में तीन दोस्तों की मौत: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिजन बोले- कैसे नदी पर पहुंचे…कुछ पता ही नहीं चला

Fri, 21 Jun 2024 05:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jun 2024 05:28 AM IST
सार

Hamirpur News: जिले में तीन मासूमों की बेतवा नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। मृतक सौरभ व हर्षित अपने माता पिता के इकलौती संतान था। रोहित चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मासूम की मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Three friends died who went to take bath in Betwa river, family said did not know how did they reach the river
हमीरपुर में तीन दोस्तों की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में बेतवा नदी में नहाने गए तीन बालकों की गुरुवार सुबह नदी में डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक बेटों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। नदी किनारे उतरी चप्पलों व कपड़ों से अनुमान लगाकर चरवाहों ने नदी में डूबने की आशंका जताई।

विज्ञापन

करीब चार बजे तीनों बालकों के शव नदी में उतराते देख एक महिला ने गांव में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला। ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव निवासी तीन बालक हर्षित (10) पुत्र कालका प्रसाद, रोहित (10) पुत्र आशाराम व सौरभ (8) पुत्र केश कुमार सुबह करीब 11 बजे बेतवा नदी में नहाने गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

तीनों के शव पानी में उतराते दिखे
जहां गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए। मवेशी चरा रहे चरवाहों ने नदी किनारे कपड़े व चप्पल देख बालकों के डूबने की आशंका जाहिर की। करीब चार बजे तीनों के शव पानी में उतराते दिखे। शवों को देख महिला ने गांव में सूचना दी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल
इसके बाद पूर्व मंत्री शिवचरण प्रजापति ने अपनी गाड़ी से उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सौरभ व हर्षित अपने माता पिता के इकलौती संतान था। रोहित चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मासूम की मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता चिराग
मृतक सौरभ उर्फ अभी के पिता केश कुमार ने बताया कि उन लोगों को पता ही नहीं चला कि बेटा कब घर से निकल गया। बताया कि नदी के उस पार एक आश्रम में भंडारा चल रहा था। हो सकता है कि किसी के साथ यहां तक आ गए हों और नदी में नहाने लगे हों। तभी गहरे पानी में जाने से उनकी मौत हो गई।

कैसे नदी तक पहुंचे, कुछ पता ही नहीं चला
कहा कि इकलौता बेटा था, जो उसे छोडकर चला गया। मृतक प्रशांत उर्फ हर्षित के चाचा प्रदीप ने बताया कि भतीजा इकलौता था। माता पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। तीनों बच्चे पड़ोस के ही हैं, जो कक्षा एक में पढ़ता था। बताया कि कितने समय यह लोग घर से निकल कर नदी आ गए। उन्हें कुछ पता ही नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed