फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three express trains cancelled, 765 passengers returned tickets

Kanpur News: तीन एक्सप्रेस ट्रेने निरस्त, 765 यात्रियों ने लौटाए टिकट

Sun, 08 Dec 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three express trains cancelled, 765 passengers returned tickets
इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक से इटावा जंक्शन से गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया था। अचानक लंबी दूरी की ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई। रविवार को इन ट्रेनों से जाने वाले 765 यात्रियों ने अपनी आरक्षित टिकट निरस्त करवाई। यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को झूसी-प्रयागराज रामबाग खंड में दोहरीकरण लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया गया। इसके चलते कई ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया। इसके अलावा कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसमें इटावा जंक्शन से गुजरने वाली तीन गाड़ियां शामिल हैं। इसमें बनारस-नई दिल्ली आठ दिसंबर व नौ दिसंबर को निरस्त रहेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन 11 व 12 को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह आनंद बिहार-सीतामड़ी एक्सप्रेस नौ दिसंबर से 11 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह वापसी में सीताबड़ी-आनंद बिहार एक्सप्रेस 11 से 13 दिसंबर को निरस्त रहेगी। जम्मू-तवी-धनबाद एक्सप्रेस आठ दिसंबर से 11 दिसंबर को नहीं आएगी, वापसी में धनबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस 10 दिसंबर को नहीं आएगी। इन ट्रेनों के निरस्त होने पर रविवार को एक-एक करके शाम चार बजे तक 765 यात्रियों ने आरक्षित टिकटें निरस्त करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानंदा एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट रही लेट
इटावा जंक्शन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट आने का सिलसिला जारी रहा। रविवार को महानंदा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर 1 घंटा 20 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह कालका नेताजी एक्सप्रेस 30 मिनट, मुरी एक्सप्रेस 20 मिनट, नार्थ ईस्ट 30 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के काफ लेट रहने से यात्रियों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed