फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three dumpers collided at high speed, fierce fire broke out, youth burnt alive in the cabin, half a dozen inju

कानपुर हादसा: तेज रफ्तार तीन डंपरों में भिड़ंत...अचानक लगी भीषण आग, केबिन में जिंदा जला युवक, आधा दर्जन घायल

Sun, 25 Jun 2023 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Jun 2023 02:31 PM IST
सार

Kanpur Accident: कानपुर सागर हाईवे पर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसके बाद वाहनों में आग लग गई, जिसमें एक युवक की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Three dumpers collided at high speed, fierce fire broke out, youth burnt alive in the cabin, half a dozen inju
kanpur accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-सागर हाईवे पर जहांगीराबाद के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। रविवार सुबह तेज रफ्तार तीन डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी ज्यादा भीषण थी कि तीनों गाड़ियों में आग लग गई। इसमें केबिन में बैठा युवक आग में जिंदा जल गया।

विज्ञापन

मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी घाटमपुर व पतारा में भर्ती कराया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इससे हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

केबिन में युवक जिंदा जला, दर्दनाक मौत
तीन डंपरों में टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। इससे डंपर के केबिन में बैठा युवक जिंदा जल गया। वहीं, उन्नाव निवासी मुलायम (30) पुत्र राकेश, उसका चचेरा भाई दीपेश, उन्नाव के भैया खेड़ा निवासी सुशील कुमार (40) पुत्र गया प्रसाद, हरसिंहपुर गांव निवासी सचिन (30) और मैथा निवासी प्रदीप (35) पुत्र ज्ञान सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल
हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस व दमकल को जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर सीएचसी घाटमपुर व पतारा पहुंचाया। यहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया।

घायलों को सीएचसी से हैलट अस्पताल भिजवाया
दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद कानपुर-सागर हाईवे पर यातायात रोक दिया गया था, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। घाटमपुर एसीपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों को सीएचसी से हैलट अस्पताल भिजवाया गया है।

हाईवे पर डायवर्ड किया गया यातायात
कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण हादसे के बाद 12 किमी लंबा जाम लग गया। कानपुर की ओर धरमपुर बंबा तक और दूसरी ओर घाटमपुर तक वाहनों की कतारें पहुंच गईं। पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी है। कानपुर-सागर हाईवे पर घाटमपुर की ओेर जाने वाले यातायात को रामईपुर से साढ़ की ओर और हमीरपुर से आने यातायात को घाटमपुर चौराहे से जहानाबाद की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

इलाज के दौरान एक और मौत
घाटमपुर सड़क हादसे में झुलसे सचिन (30) निवासी हरसिंगपुर की उर्सला में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हुई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed