फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three drown in pit of illegal mining

अवैध खनन के गड्ढे में गिरकर दो भाइयों समेत तीन की मौत

Fri, 12 Jul 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
three drown in pit of illegal mining
हरदोई में पचकोहरा गांव में श्यामबिहारी के इसी खेत में हुए गड्ढे में डूबे तीनों बच्चे। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
खेत से मिट्टी के खनन से बने तालाब में बारिश का पानी भरने से शुक्रवार की दोपहर दो सगे और एक चचेरे भाई की मौत हो गई। सिस्टम के गड्ढे में तीनों होनहार छात्रों की जान जाने से जहां परिजनाें में कोहराम मचा है, वहीं गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणाें का आरोप है कि दो दिन पूर्व मानक के विपरीत खनन होने से खेत तालाब के रूप में तब्दील हुआ। उधर, लेखपाल ने परिजनों को चार-चार लाख की सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचकोहरा के मजरा मढ़िया गांव निवासी श्याम बिहारी के खेत में दो दिन पूर्व एक ईंट भट्ठा मालिक ने मिट्टी का खनन कराया था।
आरोप है कि मिट्टी का खनन काफी बड़े क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से कराने से खेत में तालाब बन गया। साथ ही पिछले दिनों हुई बारिश का पानी इसमें भर गया।
दोपहर तीन बजे राधेश्याम के पुत्र अनुज (14) और कन्हैया (12) अपने चचेरे भाई गोपी (15) पुत्र आनंद संग गांव के अन्य बच्चों के साथ घूमते-घूमते खेत के पास पहुंचे और तालाब में नहाने के लिए छलांग लगा दी। कक्षा नौ में पढ़ने वाला अनुज, कक्षा चार का छात्र कन्हैया और कक्षा आठ में पढ़ने वाला गोपी डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को डूबता देख अन्य बच्चे घबरा गए और गांव की ओर भागकर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने डूबे तीनों बच्चों की तलाश कराई।
एक घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे तीनों बच्चों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि तीनों भाई पचकोहरा के अवध बिहारी पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। लेखपाल अमरेश कुमार ने भी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी सदर राकेश गुप्ता सौंप दी।
‘जिस खेत में मिट्टी का खनन किया गया है, उसकी अनुमति संबंधित भट्ठा मालिक के पास है। अब इस बात की जांच की जाएगी कि निर्धारित मानक से अधिक गहराई, लंबाई और चौड़ाई में तो खनन नहीं किया गया। अगर ऐसा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।’

राकेश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर
खनन के तालाब में तीन भाइयों की डूबकर मौत
नहाने के दौरान हुआ हादसा, दो सगे और एक चचेरा भाई था
लेखपाल बोले, परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे

हरदोई में अवैध खनन के गड्ढे में डूबकर हुई दो बेटों की मौत पर बिलखती मां राजकुमारी और पिता राधेश्य?

हरदोई में अवैध खनन के गड्ढे में डूबकर हुई दो बेटों की मौत पर बिलखती मां राजकुमारी और पिता राधेश्य?- फोटो : HARDOI

हरदोई में मृतक गोपी के पिता आनंद को ढांढस बंधाकर ले जाते भाजयुमो के महामंत्री अर्जुन सिंह। अमर उज

हरदोई में मृतक गोपी के पिता आनंद को ढांढस बंधाकर ले जाते भाजयुमो के महामंत्री अर्जुन सिंह। अमर उज- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed