फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three doctors and eight employees transferred

तीन डॉक्टर तथा आठ कर्मचारियों का तबादला

Sat, 17 Jul 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three doctors and eight employees transferred
कानपुर देहात। जिले से तीन डॉक्टर व आठ बाबुओं का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। वहीं फर्रुखाबाद से एक चिकित्सक को एसीएमओ पद पर भेजा गया है। सभी बाबू काफी लंबे समय पर जिले में तैनात थे।
विज्ञापन

झींझक सीएचसी में तैनात डॉ. जीडी सचान तथा शिवली में तैनात डॉ. रवि प्रकाश को बांदा व डेरापुर में तैनात डॉ. दिलीप अग्रवाल को कानपुर जिले में तबादला दिया गया है। वहीं फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में तैनात रहे डॉ. राजकिशोर को एसीएमओ के पद पर कानपुर देहात में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के शिवली अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट नरेंद्र मोहन का स्थानांतरण ललितपुर कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल महिला के बाबू राजेंद्र सोनी को फिरोजाबाद, जिला अस्पताल में तैनात रहे अश्वनी दुबे को मैनपुरी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस में तैनात संजय शर्मा को रायबरेली, अकबरपुर सीएचसी में तैनात ओपी दास, जिला अस्पताल में तैनात आनंद श्रीवास्तव, सीएमओ कार्यालय में तैनात पुनीत व चंद्रभान को आगरा भेजा गया है। शुक्रवार को अचानक तबादला सूची जारी होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। हर तरफ इसी की चर्चा पूरे दिन होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed