फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three died in 50 feet deep well in Mahoba, Father and two sons went to empty the water

महोबा में तीन मौतें: 50 फीट गहरे कुएं में हादसा, पानी खाली करने उतरे पिता और दो बेटे, मोटर चलाते ही घुट गया दम

Sat, 22 Apr 2023 05:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Apr 2023 05:23 PM IST
सार

Mahoba News: खन्ना थाना क्षेत्र के मवईखुर्द गांव में कुएं में उतरे तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता और दो पुत्र भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुएं का पानी खाली करने के लिए मोटर चलाया था। इससे कुएं में धुआं भर गया।

विज्ञापन
Three died in 50 feet deep well in Mahoba, Father and two sons went to empty the water
इसी कुएं में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 50 फीट गहरे कुएं का पानी खाली करने उतरे पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है, कुआं मकान के अंदर बना है और गहराई भी अधिक है। इसलिए शुरूआती जांच में ऑक्सीजन की कमी के कारण तीनों की मौत होना बताया गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मवईखुर्द गांव में कुएं का पानी खाली करने के लिए कुए में उतरकर पंपिंग सेट चलाने पर धुआं भरने से पिता व दो पुत्रों की दम घुटने से मौत हुई। कुएं के पास पहुंचे दो अन्य लोगों को घबराहट होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने तीनों शवों को कुएं से बाहर निकालकर सीएचसी मौदहा पहुंचाया। पिता-पुत्रों की एक साथ मौत से गांव में मातम छाया है। मवईखुर्द गांव निवासी वीरेंद्र (55) का खेत पर मकान बना है। मकान के अंदर ही 50 फीट गहरा कुआं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंपिंग सेट से खाली कराना था पानी
कुएं में पानी कम होने पर उसकी सफाई और गहराई बढ़वाने के लिए पंपिंग सेट से पानी खाली कराना था। इसके लिए शनिवार की दोपहर वीरेंद्र के दोनों पुत्र देवेंद्र (30) और चंद्रप्रकाश (20) ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर पंपिंग सेट स्टार्ट कर दिया।

Three died in 50 feet deep well in Mahoba, Father and two sons went to empty the water
कुएं में भर गया था धुआं - फोटो : अमर उजाला

कुएं में भर गया था धुआं
पंपिंग सेट के धुआं छोड़ने से पूरे कुएं में धुआं भर गया, जिससे दोनों भाई अचेत होकर गिर गए। इस दौरान पंपिंग सेट भी फट गया। यह देख पिता वीरेंद्र भी रस्सी के सहारे कुएं में उतरा, जिससे उसकी भी दम घुटने से मौत हो गई। काफी देर तक पिता-पुत्रों के बाहर न निकलने पर दो ग्रामीणों ने झांककर देखा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला
इससे उन्हें भी घबराहट हुई और बाहर के लिए दौड़ पड़े, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने धुआं कम होने पर तीनों शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Three died in 50 feet deep well in Mahoba, Father and two sons went to empty the water
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

गांव में पसरा है सन्नाटा
पुलिस ने बताया कि तीनों को तत्काल सीएचसी मौदहा भेजा गया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव होने से पिता-पुत्रों की जान गई है। वहीं एक ही परिवार के पिता और दो पुत्रों की मौत हो जाने से घरवालों का बुरा हाल है। गांव में भी सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed