फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   THREE DIED FROM FEVER

14 घंटे में बच्ची समेत तीन की बुखार से मौत, हडक़ंप

Thu, 15 Aug 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
THREE DIED FROM FEVER
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में 14 घंटे के अंदर तीन बुखार पीड़ितों की मौत हो गई। इसमें एक बच्ची भी शामिल है। तीन मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बुखार पीड़ितों के गांव में स्वास्थ्य टीमें भेजने के निर्देश सीएमओ ने सीएचसी प्रभारियों को दिए।
विज्ञापन

मंगलवार रात नौ बजे मूसानगर लेवामऊ गांव के कन्हैया बुखार से पीड़ित अपनी पुत्री तनु (9) को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टरों ने देखते ही बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पिता बेटी के शव को लेकर घर ले गए। घर में परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। इसी प्रकार, बुधवार पौने आठ बजे सुबह अकबरपुर के कांशीराम कॉलोनी के मुन्ना अपनी पत्नी अच्छन (45) को तेज बुखार में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौजूद डॉ. श्रीप्रकाश ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सवा दस बजे डेरापुर के गलुवापुर के अनवर की मां वहीदन (95) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। गांव में ही उपचार कराते रहे। इसके बाद हालत बिगड़ने पर वह सवा दस बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां मौजूद डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला को भी मृत घोषित कर दिया। डॉ. श्रीप्रकाश ने बताया कि सभी बुखार से पीड़ित थे। अस्पताल लाने में देर कर दी। पहले सभी गांव में इलाज कराते रहे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर आए थे। सभी के परिजन शवों को लेकर चले गए।
विज्ञापन

गांवों में पहुंचेंगी टीमें, बनेंगी स्लाइडें
बुखार से मृतक जिन गांवों के थे, वहां अब स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए पहुंचेगी। डिप्टी सीएमओ एपी वर्मा ने बताया कि गांव में जल्द ही स्वास्थ्य टीमें भेजी जाएंगी। गांव में अन्य बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ब्लड सैंपल भी लेकर जांच कराई जाएगी। साथ ही गांव में स्प्रे व दवा का छिड़काव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के गांव में गंदगी का अंबार
कानपुर देहात। जिले में संक्रामक रोग गांव-गांव फैल चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे गांवों में स्वास्थ्य टीमों को भेजकर ग्रामीणों का उपचार किया जा रहा है। साफ-सफाई न कराने से बीमारी पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। बुखार से पीड़ित तीन लोगों की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया है। अमर उजाला ने मृतक के गांवों की पड़ताल कराई तो गलुवापुर, लेवामऊ व आलमचंद्रपुर में गंदगी जमा मिली। गांव में कई जगहों पर पानी जमा हुआ है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और संक्रामक रोग फैला रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया गया कि बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

तीनों मौतों की जानकारी हुई है। इन गांवों में स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी। साथ ही गांव में स्प्रे व दवा का छिड़काव भी किया जाएगा। बुखार पीड़ितों की स्लाइडें बनवाई जाएंगी- डा. एपी वर्मा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed