फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three council schools of Akbarpur will be rejuvenated, preparations underway

Kanpur News: अकबरपुर के तीन परिषदीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प, तैयारी

Wed, 19 Aug 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three council schools of Akbarpur will be rejuvenated, preparations underway
कानपुर देहात। अकबरपुर निकाय ने तीन परिषदीय विद्यालयों का 36 लाख रुपये से कायाकल्प करने की तैयारी की है। जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की वैश्विक नगरोदय योजना से नगर निकाय क्षेत्र में विकास कराए जा सकते हैं। इसी के तहत नगर के सुभाष नगर (नबीपुर) स्थित प्राथमिक विद्यालय, गांधीनगर और कांशीराम नगर में संविलियन विद्यालयों के कायाकल्प की तैयारी है। सुभाष नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पेयजल आपूर्ति व शौचालय आदि इंतजाम दुरुस्त करने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार गांधीनगर में संविलियन विद्यालय में संपर्क मार्ग व टाइल लगवाने व अन्य मरम्मत आदि के काम कराए जाने हैं।
विज्ञापन

वहीं, कांशीरामनगर (आलमचंद्रपुर) में संविलियन विद्यालय में बाउंड्रीवाल व मरम्मत आदि कार्यों का प्रस्ताव है। कायाकल्प के लिए चिन्हित कार्य होने से इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सहूलियत होगी। ईओ अकबरपुर आशीष कुमार ने बताया कि प्रति विद्यालय कायाकल्प के लिए 18 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। जिला समिति की संस्तुति के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर प्रस्तावित कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed