फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three children died by drowning in Ganga, reached the ghat after eating Bhandara, clothes and slippers recover

Fatehpur: गंगा नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत, भंडारा खाने के बाद पहुंचे थे घाट, कपड़े और चप्पल बरामद

Sat, 17 Jun 2023 08:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jun 2023 08:50 AM IST
सार

Fatehpur News: इजुरा खुर्द गांव किनारे गंगा घाट में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चचेरे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Three children died by drowning in Ganga, reached the ghat after eating Bhandara, clothes and slippers recover
शिवचरनपुरवा गांव में बच्चों के शव आते लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में प्रेमनगर क्षेत्र में गंगा नहाने गए चचेरे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की शुक्रवार को डूबकर मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले जा सके। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के सलेमपुर निवासी हरिश्चंद्र माली के पारिवारिक मोतीलाल ने क्षेत्र इजुरा बुजुर्ग गांव के संकठन गंगा घाट के मंदिर में वार्षिक रामचरित मानस का पाठ और भंडारे का आयोजन किया था। भंडारे में शिवचरन का पुरवा निवासी धर्मेंद्र की पुत्री रीशू (10), सर्वेश यादव का पुत्र आर्यन (7) भंडारा खाने गए थे।
विज्ञापन

दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन हैं। मोती लाल के परिवार के सत्यप्रकाश की पुत्री रोशनी (09), रीशू और आर्यन एक साथ गंगा स्नान करने चले गए। तीनों काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तभी घाट के किनारे बच्चों के वस्त्र एवं चप्पल देख कर परिजनों ने गंगा नदी डूबने की आशंका जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की मौत से परिजन रो-रोकर बदहवास
ग्रामीण और गोताखोर तलाश में जुटे। बड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला जा सका। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। रिशू देवी की मां संगीता, आर्यन की मां नीलम का बच्चों का शव देख कर हाल बेहाल हो गया। वहीं, रोशनी की मां सीता भी बदहवास दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed