फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three children died after being hit by a train in Farrukhabad, Innocent people had come to attend the processi

ट्रेन से कटकर तीन बच्चों की मौत: बरात में शामिल होने आए थे मासूम, महिलाओं ने रेलवे लाइन पर पड़े देखे शव

Sun, 18 Jun 2023 03:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Jun 2023 03:56 PM IST
सार

Farrukhabad Accident: मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से कटकर तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इज्जतनगर-वापी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन से हादसे की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Three children died after being hit by a train in Farrukhabad, Innocent people had come to attend the processi
मृतक बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बरात में आए तीन बच्चों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। भोर में शौच को गईं गांव की महिलाओं ने शव रेलवे लाइन पर पड़े देखे, तो चीख-पुकार मच गई। इज्जतनगर-वापी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन से हादसे की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जाजपुर बंजारा निवासी रमाकांत शाक्य की पुत्री पूजा की बरात शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे मैनपुरी जिले के भोगांव थाने के गांव सालमपुर से आई थी। बरात में आए सालमपुर के धीरेंद्र का पुत्र रितिक (13), उमेश का पुत्र हरिओम (13) व देशराज का पुत्र विनीत (15) गांव से गुजर रही रेल लाइन पर चले गए।
विज्ञापन

इसकी किसी को भनक नहीं लगी। रात करीब डेढ़ बजे तीनों किशोर वहां से गुजरी इज्जतनगर-वापी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। डीजे के शोरगुल में किसी को भनक भी नहीं लगी। सुबह करीब चार बजे गांव की महिलाएं रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार
ट्रैक पर शव पड़े देख, चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और बराती एकत्रित हो गए। सूचना पर सीओ अरुण कुमार और इंस्पेक्टर अमर पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। गांव में मातम पसरा है।

इकलौता पुत्र था रितिक, दो चचेरे भाई
जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के गांव सालमपुर निवासी धीरेंद्र का रितिक (13) इकलौता पुत्र था। धीरेंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यही नहीं हरिओम और विनीत दोनों ही आपस में चचेरे भाई थे। यह दोनों परिजनों को बिना बताए ही बरात में चले आए। यह दोनों दोस्त होने के नाते परिवार के रितिक को भी अपने साथ ले आए थे।

बरात से 100 मीटर दूर हुई दुर्घटना
जिस स्थान पर बरात रुकी थी...वहां से घटनास्थल की दूरी बमुश्किल 100 मीटर है। रेलवे लाइन की पोल संख्या 1300 और 1301 के बीच तीनों किशोरों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े मिले।

गमगीन माहौल में पूरी हुई विवाह की रस्में
ट्रेन से तीन बराती किशोरों के कटने की सूचना के वक्त तक घर में भात पहनने की रस्म पूरी की जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हंसी खुशी के कार्यक्रमों को रोक दिया गया। करीब तीन घंटे बाद दोबारा गमगीन माहौल में विवाह की शेष रस्में पूरी की गईं। पूरे गांव में मातम सा पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed