{"_id":"5e4d1dcb8ebc3ef25076f0d0","slug":"three-child-gone-unconscious-after-eating-biscuit-in-farrukhabad-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जहरीला बिस्किट खाने से तीन भाइयों की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जहरीला बिस्किट खाने से तीन भाइयों की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती
Wed, 19 Feb 2020 05:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Feb 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
तीनों किशोर अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में बुधवार को बाग में मवेशी बांधने गए तीन भाइयों को मोहल्ले के ही एक युवक ने जहरीला बिस्किट खिला दिया। इससे किशोर बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेहोश किशोरों को सीएचसी में भर्ती कराया।
पिता ने युवक के खिलाफ किशोरों को जहरीला बिस्किट खिलाने के मामले में तहरीर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से छानबीन कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी धर्मपाल के पुत्र रजनेश (16), अमित (15), सुमित (13) बुधवार दोपहर को मवेशी बांधने के लिए बाग में गए थे।

Trending Videos
तीनों भाइयों को मोहल्ले के एक युवक ने जहरीला बिस्किट खिला दिया। इससे तीनों बिस्किट खाते ही बेहोश हो गए। किशोरों के बेहोश होने की जनाकरी मिलते ही धर्मपाल मौके पर पहुंचे।
पिता धर्मपाल ने अपने तीनों पुत्रों को सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर बाद किशोरों की बेहोशी दूर हो गई। किशोरों ने बताया कि मोहल्ले के युवक ने जहरीला बिस्किट खिला दिया था। इससे वह बेहोश हो गए।
इस पर धर्मपाल ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि जहरीला बिस्किट खिलाने के मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।