फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three captains of Kanpur Outer Police were in 19 months

Kanpur Outer Police: 19 माह में रहे तीन कप्तान, दागियों से चर्चा में रही आउटर पुलिस, ये मुद्दे बनेंगे चुनौती

Fri, 04 Nov 2022 04:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Nov 2022 04:23 PM IST
सार

शासन की मुहर के बाद आउटर पुलिस व्यवस्था खत्म हो गई है और सभी थाने कमिश्नरी में शामिल हो गए हैं। आउटर के 14 थाने अब कमिश्नरी में हैं, जहां डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी की तैनाती होगी।

विज्ञापन
Three captains of Kanpur Outer Police were in 19 months
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर आउटर पुलिस व्यवस्था 19 महीने लागू रही। प्रणाली लागू होने के बाद आईपीएस अष्टभुजा प्रसाद सिंह को पहला कप्तान बनाया गया था। सात महीने का उनका कार्यकाल रहा था। इसके बाद आईपीएस अजीत सिन्हा (वर्तमान में एसपी अंबेडकरनगर) को आउटर एसपी बनाया गया था।

विज्ञापन

अजीत सिन्हा का कार्यकाल सात महीने का ही रहा था। पिछले पांच महीने से आईपीएस तेज स्वरूप सिंह एसपी आउटर हैं। शासन जल्द ही अफसरों को इधर उधर करेगा। जो भी आउटर एसपी रहे वह प्रमोटी आईपीएस थे। आउटर में अवैध खनन, जमीनी विवाद ज्यादा होते हैं, जो कमिश्नरी के लिए भी चुनौती होंगे।
विज्ञापन

दाग लगे, चर्चा में रही आउटर पुलिस

  • सजेती में लखनऊ की टीम ने अवैध खनन का मामला पकड़ा था। आरोपी का मोबाइल पुलिसकर्मियों ने गायब कर दिया था। हाल ही में तीन पुलिसकर्मी शासन के आदेश पर निलंबित किए गए थे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बिधनू में तीन दरोगाओं ने वसूली के फेर में एक कारोबारी के घर पर आधी रात को धावा बोल दिया था। तीनों दरोगा निलंबित किए गए थे।

  • बिधनू में दो किशोरों को दो दरोगा व एक सिपाही उठा ले गए थे। जमकर पीटा था, यहां भी वसूली का प्रयास था। जब बवाल हुआ तो ये पुलिसकर्मी निलंबित किए गए थे।
  • बीते सप्ताह बिधनू पुलिस हिरासत में दलित शख्स की मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे।

अफसरों के लिए बढ़ेगी चुनौती
कमिश्नरी में भले ही थानों की संख्या 38 थी, लेकिन क्षेत्र आउटर से कम था। क्राइम रेट आउटर में हमेशा से ज्यादा रहा है। कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने से पहले भी यही हाल था। अब जब ये थाने कमिश्नरी में शामिल हो गए हैं, तो यहां के अफसरों के लिए चुनौती बढ़ गई है।

कानपुर आउटर पुलिस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। अब पूरा जिला पुलिस कमिश्नरी में शामिल हो गया है। जिले के सभी 52 पुलिस थाने कमिश्नरी के अंतर्गत होंगे। कैबिनेट में गुरुवार को इसका प्रस्ताव पास हो गया। जिस क्षेत्र में आउटर के अफसर थे।

अब वहां पर नए डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी की तैनाती की जाएगी। शहर में अब पुलिस कमिश्नर ही विभाग के मुखिया हैं। उनके बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर शीर्ष अफसर हैं। बता दें कि कमिश्नरी में पहले से ही 38 थाने हैं। अब पुलिस कमिश्नरी का दायरा बढ़ गया है, जिसमें 52 थाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed