{"_id":"693b248d1429494589018bfe","slug":"three-candidates-withdrew-their-names-leaving-the-kashi-faction-in-a-minority-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1356524-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीन प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस, काशी गुट अल्पमत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीन प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस, काशी गुट अल्पमत में
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर कपड़ा कमेटी का चुनाव दिलचस्प हो गया है। तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं जिनमें काशी गुट के दो और निर्दलीय एक प्रत्याशी है। अब 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 28 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं। काशी गुट तो अभी से अल्पमत में आ गया है। वहीं, युवा ग्रुप के प्रत्याशियों ने जनरलंगज, काहूकोठी, बजाजा में चुनाव प्रचार किया।
बुधवार को नाम वापसी की तिथि तय की गई थी लेकिन किसी भी गुट के प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया था। गुरुवार को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान भी नाम वापसी की बात रखी गई थी। बताया गया कि नंदलाल कसेरा और विवेक गुप्ता ने नाम वापस ले लिया। दोनों काशी गुट से प्रत्याशी थे। इसी तरह निर्दलीय प्रत्याशी अमित रूइया ने भी नाम वापस ले लिया।
मुख्य चुनाव अधिकारी सत्य नारायण सिंहानिया ने बताया कि अब 23 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं जिन्होंने नाम वापस लिया है उनका शुल्क वापस किया गया है। बैलेट पेपर प्रत्याशियों के नाम अंकित करके कमेटी बोर्ड में इसे चस्पा कर दिया गया है। दो साल के लिए चुनी जाने वाली कार्यकारिणी का चुनाव 17 दिसंबर को होगा। तीन प्रत्याशियों के नाम वापस होने के बाद चुनाव रोचक हो गया है। चुनाव में काशी और युवा गुट के बीच टक्कर है। युवा ग्रुप के 16, काशी गुट के 11 और एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। 13 सदस्यों की जीत पर कार्यकारिणी में दबदबा होता है। चुनाव में 1548 सदस्य मतदान करेंगे। कुल 1557 मतदाता पंजीकृत थे लेकिन नौ कारोबारियों की मृत्यु होने के कारण इनके नाम हटाए गए हैं। वहीं,