फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three candidates from the youth group and two from Kashi are contesting for the post of president.

Kanpur News: अध्यक्ष पद के लिए युवा गुट से तीन काशी से दो उम्मीदवारों की दावेदारी

Thu, 01 Jan 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three candidates from the youth group and two from Kashi are contesting for the post of president.
कानपुर। कानपुर कपड़ा कमेटी का चुनाव हो गया है और नए पदाधिकारियों का चयन जनवरी के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक होड़ मची हुई है। युवा गुट ने चुनाव में बहुमत हासिल किया है। इस गुट के तीन उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं, जबकि काशी गुट से दो दावेदार प्रतिस्पर्धा में हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि अध्यक्ष युवा गुट से ही होगा।
विज्ञापन

23 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में युवा गुट के सभी 14 प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि काशी गुट के आठ और एक निर्दलीय लक्ष्मण सहगल ने जीत दर्ज की थी। कार्यकारिणी में सात पदाधिकारी चुने जाते हैं, जिनमें अध्यक्ष, प्रधानसचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं, जबकि 16 निदेशक होंगे। अध्यक्ष पद के अलावा अन्य किसी पद के लिए कोई होड़ नहीं है।
विज्ञापन

युवा गुट के रूमित सिंह सागरी, करनराज वोहरा और अशोक कुमार माहेश्वरी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी में हैं। काशी गुट से वीरेंद्र गुलाटी और काशी प्रसाद शर्मा भी इस रेस में हैं। काशी प्रसाद शर्मा अध्यक्ष पद के साथ विदाई लेना चाह रहे हैं। वहीं वीरेंद्र गुलाटी लंबे समय से अध्यक्ष बनने के लिए प्रयासरत हैं। जानकारों का कहना है कि यदि उम्मीदवार अधिक हुए तो गुप्त मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी सत्य नारायण सिंहानिया ने बताया कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में पदाधिकारियों का चयन होने की संभावना है। आमसभा कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण इकाई का चुनाव 18 जनवरी को होगा। पहले इसे 11 जनवरी को कराया जाना था। रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित हो सकता है। उत्तर जिला इकाई का गठन हो चुका है। इसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। दक्षिण जिला इकाई के चुनाव में भी ऐसा ही हो सकता है। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए जरूर मतदान हो सकता है। अध्यक्ष पद के लिए व्यापार मंडल के सबसे पुराने सदस्यों में से एक निर्मल त्रिपाठी सोशल मीडिया पर दावेदारी जता रहे हैं। इसी तरह अचल गुप्ता भी दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि नामांकन प्रक्रिया के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed