{"_id":"67d3eb5b7b42d4e01a0b26fc","slug":"three-brothers-who-came-to-bathe-in-yamuna-river-drowned-body-of-one-found-search-for-the-other-two-continues-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर दर्दनाक हादसा: यमुना नहाने आए तीन भाई डूबे, एक का मिला शव…अन्य दो की तलाश जारी, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर दर्दनाक हादसा: यमुना नहाने आए तीन भाई डूबे, एक का मिला शव…अन्य दो की तलाश जारी, परिजनों में कोहराम
Fri, 14 Mar 2025 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Mar 2025 02:10 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की गई है। कुछ देर बाद जतिन को गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
युवकों की तलाश में जुटे गोताखोर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात में मूसानगर के मुक्तादेवी घाट पर नहाने आए में छह युवकों में तीन भाई यमुना नदी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक शव बरामद कर लिया। अन्य दो युवकों की तलाश की जा रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मूसानगर के खालेशहर निवासी सचिन पुत्र मुन्ना नामदेव ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह चचेरे बड़े भाई जतिन (23) पुत्र राजेश नामदेव, मूसानगर निवासी फूफा रामप्रताप के बेटे मनीष (22) , दिल्ली निवासी फूफा पवन कुमार के बेटे प्रिंस (23) और गांव के दोस्त निखिल (20) पुत्र नरेश सविता, पप्पू (21) के साथ मुक्ता देवी के पास यमुना घाट पर नहाने आए।
विज्ञापन
अचानक प्रिंस का पैर फिसल गया
घाट पर पहुंचने पर वह और भाई जतिन, प्रिंस, मनीष नहाने के लिए नदी में उतर गए, जबकि निखिल और पप्पू बाहर बैठे रहे । बताया कि नहाने के दौरान घाट पर प्रिंस का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। इस पर जतिन, मनीष और उसने बचाने की कोशिश की। सभी को डूबता देख बाहर खड़े दोस्त निखिल व पप्पू ने आसपास के लोगों से मदद मांगी।
विज्ञापन
अन्य दो युवकों की तलाश जारी
इस पर नदी में मछली पकड़ रहे गांव के ही बऊवा ने सचिन को बचा लिया। लेकिन जतिन, प्रिंस, मनीष डूब गए। तीन युवकों के डूबने की जानकारी पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। इधर जानकारी पर परिजन और स्थानीय लोग जा पहुंचे। परिजनों का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की गई है।