फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three boys death in ganga

गंगा किनारे मस्ती करना दोस्तों को पड़ा महंगा, तीन की मौत 

Wed, 24 May 2017 07:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 24 May 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
three boys death in ganga
डेमो पिक

गंगा किनारे दोस्तों के साथ मस्ती करना 3 लड़कों को महंगा पड़ गया। तेज बहाव के चलते ये सभी गंगा में समा गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो लाशें बाहर निकाली हैं अभी तक एक लड़के की लाश नहीं मिली है। 

विज्ञापन

 

कानपुर के गंगा बैराज में बर्रा निवासी शिवम सिंह (20) अपने दोस्त अनुज यादव (21) के साथ मस्ती करने गया था। दोनों तैरते हुए डूबने लगे। ये देखकर उन्हें बचाने के लिए बर्रा का ही विशाल (22) पानी में कूद गया। विशाल के पीछे एक-एक करके सचिन, हर्ष और मोहसिन भी कूद गए। छह लड़के गंगा के तेज बहाव में बहने लगे।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद गोताखोरों ने सचिन, हर्ष और मोहसिन को सही सलामत बाहर निकाल लिया। लेकिन शिवम, अनुज और विशाल का कहीं कुछ पता नहीं चला। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिवम और अनुज की लाशें बाहर निकाल ली गईं। अभी तक विशाल की बॉडी नहीं मिली है। दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गंगा बैराज में इससे पहले भी डूबने से युवाओं की मौतें हो चुकी हैं। आठ महीने पहले 7 लड़के नहाते हुए गंगा में डूब गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed