उन्नाव सड़क हादसा: आपस में भिड़ीं तीन बाइकें, बीएससी छात्र सहित दो की मौत, चार गंभीर घायल
उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर छांछीराई खेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार तीन बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार एक छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक बाइक में आग लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुमेरपुर और पुरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर बिहार थाना क्षेत्र के छांछीराई खेड़ा गांव के पास सोमवार देर शाम करीब सात बजे तीन बाइकें आपस में भिड़ गईं।
घटना में रायबरेली जिले के थाना सरेनी के गांव गजपतिखेड़ा निवासी शाहरुख (23) पुत्र मासूक अली और बिहार थाना क्षेत्र के ममरेजपुर निवासी विकास बाबू (22) पुत्र कालीचरन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों के परिजनों में हड़कंप मच गया है।
वहीं, बाइक सवारों में फतेहपुर जिले के थाना कल्याणपुर के गांव हबीबपुर निवासी यासीन (27) पुत्र मो. इस्लाम, मोईन (25) पुत्र ऊदल, रायबरेली जिले के थाना सरेनी के निवासी सोफिल (26) पुत्र किस्मतउल्ला और बिहार थाना क्षेत्र के ममरेजपुर निवासी अंशू (18 ) पुत्र दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद एक बाइक में आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र लाई। शाहरुख और विकास बाबू को मृत घोषित करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। एसओ बिहार सुधीर कुमार ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हुई है।
निर्माणाधीन रास्ता, तेज रफ्तार और स्टंट बनी हादसे की वजह
उन्नाव-रायबरेली मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। ऐसे में एक लेन को बंद कर दिया गया है। एक ही लेन से आवागमन चालू है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आगे बाइक चला रहे युवक बार-बार तेज रफ्तार में बाइक को लहराकर स्टंट कर रहा था। इससे सामने आ रही और पीछे चल रहे बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और तीनों आपस में टकरा गए।
तकिया मेला से लौट रहे थे
बाइक सवार शाहरुख, गांव के ही सोफिल, दूसरी बाइक सवार यासीन और मोइन तकिया में चल रहा मेला देखने आए थे। मेला देखने के बाद देर शाम सभी घर लौट रहे थे। हादसे की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
सीएचसी में चल रहा है घायल का इलाज
हादसे में मृत घोषित हुए विकास बाबू और घायल अंशू बाबू बाबू जयशंकर गया प्रसाद महाविद्यालय सुमेरपुर में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। सोमवार को तीसरी पाली में केमेस्ट्री विषय का पेपर देकर दोनों बाइक से लौट रहे थे। घायल अंशू का इलाज पुरवा सीएचसी में चल रहा है।