{"_id":"65e36a4d4c6f00f92505ec03","slug":"three-arrested-including-master-mind-in-gutkha-robbery-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-109562-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गुटखा लूट में मास्टर माइंड समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गुटखा लूट में मास्टर माइंड समेत तीन गिरफ्तार
Sat, 02 Mar 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने 14 फरवरी की रात झांसी जा रहे गुटखा लदे लोडर को लूटने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पकड़ा है। इसमें लूट की घटना की साजिश रचने वाला मास्टर माइंड रत्नेश भी शामिल है। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के बाद जेल भेजा है।
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गुटखा व लोडर लूटने के मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में अकबरपुर कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह की टीम काम कर रही थी। शनिवार को बारा जोड़ के पास झांसी रोड पर रत्नेश चौहान निवासी अन्तापुर थाना डेरापुर, दीपक सिंह निवासी ग्राम नेपालापुर थाना मंगलपुर, विशाल सिंह निवासी असलनापुर थाना मंगलपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। यह लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके पास से दो अवैध देशी तमंचा, चार जिंदा कारतूस 315 बोर व एक मोबाइल बरामद किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर है। इस मामले में पहले शिवम सिंह निवासी गुरदही खुर्द थाना सिकंदरा, राजपाल सिंह उर्फ लाला निवासी अंतापुर थाना डेरापुर, अंकित व उत्तम सिंह निवासी असलनापुर थाना मंगलपुर, प्रतीक चक निवासी वार्ड नंबर-2 पटेल नगर सिकंदरा जेल भेजा जा चुका है। इनके पास से लूटा गया लोडर, 50 बोरी गुटखा, 10 बोरी तंबाकू बरामद हुई थी। साथ ही लूट में प्रयुक्त की गई दो बाइकें भी बरामद हुई है।
-- -
रत्ननेश ने बनाई थी लूट की योजना
गुटखा में लूट के मामले में रत्नेश मास्टर माइंड निकला है। जिस कंपनी का गुटखा लूटा गया उसी में काम करता था। उसे मालूम रहता था कि कब कंपनी से माल कहां जाएगा। उसने अपने आठ साथियों के साथ घटना की साजिश रची। घटना वाले दिन कानपुर से लाेडर के निकलने पर यह लोग रेकी कर रहे थे। तीन बाइक पर सवार होकर बारा गांव के पास पहुंचे। चालक के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल लूट लिए। गुटखा लदा लोडर लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
-- -
यह था मामला
कानपुर के बर्रा निवासी नूरआलम अपने सहयोगी टूल मैन पनकी निवासी राम के साथ 15 फरवरी को तड़के लोडर में पान मसाला लादकर कानपुर से झांसी के लिए निकला था। बारा टोल प्लाजा से पहले बारा गांव को जाने वाली सड़क पर उतर कर बारा गांव से होते हुए वह झांसी की तरफ जा रहे थे। बारा गांव में मोटर साइकिल सवार लोगों ने ओवरटेक किया। इसके बाद मारपीट कर चालक व उसके साथी मोबाइल छीन लिए। इसके बाद लोडर लेकर हाईवे की तरफ भाग निकले थे। इस मामले में कंपनी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।