Fatehpur: चोरी की बाइकों के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार, आरोपी ने फैला रखा है प्रॉपर्टी का कारोबार
Fatehpur Crime: आरोपियों से मिली चोरी बाइक अटल बिहारी पार्क,पीरनपुर, राधानगर थाने के ढकौली के पास से चोरी हुई थी। चोरियों का मास्टरमाइंड शेखू अंसारी है। जिले के अलावा बांदा, प्रयागराज से भी बाइक चोरी की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में चोरी बाइकों के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिरों से आठ बाइक बरामद की है। बरामद तीन बाइक हाल में ही चोरी हुई थी। पांच बाइक चेचिस और इंजन नंबर स्पष्ट नहीं थे। वह बाइक ट्रेस नहीं हो सकी है।
एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने चेकिंग दौरान शुक्रवार सुबह बाइक सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के महाजरी निवासी हिस्ट्रीशीटर शेखू अंसारी, अरबपुर निवासी आमिर उर्फ समीर, जोशियाना मोहल्ला निवासी बउवा अली उर्फ इसरार को रोका गया।
तीनों बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। जांच में तीनों बाइक चोरी की निकली। बाइक सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ चालू की गई। आरोपियों की निशानदेही पर लखनऊ बाईपास के जंगल से चोरी के बाद छिपाकर रखी पांच बाइक बरामद हुई।
चोरियों का मास्टरमाइंड है शेखू अंसारी
उनके चेचिस और इंजन नंबर स्पष्ट नहीं थे। आरोपियों से मिली चोरी बाइक अटल बिहारी पार्क,पीरनपुर, राधानगर थाने के ढकौली के पास से चोरी हुई थी। चोरियों का मास्टरमाइंड शेखू अंसारी है। जिले के अलावा बांदा, प्रयागराज से भी बाइक चोरी की हैं।
स्मैक का नशा करते हैं आरोपी
आरोपी स्मैक का नशा करते हैं। नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी करते हैं। आरोपी शेखू अंसारी पर हत्या का प्रयास, छह मादक पदार्थ अधिनियम, एक आर्म्स एक्ट, तीन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। वहीं आमिर उर्फ समीर और बउवा अली पर चोरी के चार-चार मुकदमें दर्ज हैं।
शेखू पर 11 मुकदमे नहीं हुई निरोधात्मक कार्रवाई
शातिर शेखू अंसारी पर करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद वह खुलेआम घूमता रहा है। मुराइनटोला चौकी क्षेत्र में शेखू अंसारी सालों से स्मैक बिक्री कारोबार करता आ रहा है। उसके खिलाफ 2017 से ताबड़तोड़ कई मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस ने गुंडा एक्ट, गैंगस्टर जैसी काई निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की।
लग्जरी वाहन का मालिक, प्रापर्टी कारोबार फैला रखा
शातिर पर शेखू अंसारी पर कार्रवाई पुलिस की वाजिब मानी जा रही है, लेकिन हकीकत में बाइक चोरी का अपराध उस पर सटीक नहीं बैठता है। उसने स्मैक कारोबार से बड़े पैमाने पर संपत्ति इकट्ठा की है। आरोपी के पास कई लग्जरी वाहन हैं। उसने लखनऊ बाईपास इलाके में प्रॉपर्टी कारोबार भी फैला रखा है। मुराइनटोला क्षेत्र से सभासद का प्रत्याशी भी रहा है।