छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरकर वायरल की फोटो, दीवारों पर पोस्टर चिपकाने की दी धमकी
थाने में दी तहरीर में छात्रा ने कहा कि 30 मई को वह कोचिंग पढ़ने गई थी। अजीतमल थाना क्षेत्र के चांदूपुर निवासी शिप्पी पुत्र संतोष कुमार व सुमन सूर्या पुत्र संतोष कुमार उसे अपने विकास कुंज स्थित घर पर ले गए। वहां पर उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। इसके बाद वहां मौजूद शिप्पी के परिजनों मीना, संतोष, शिल्पा, जागृति, स्वाती ने जबरन शिप्पी से मांग में सिंदूर भरवा दिया। आरोपियों ने मांग भरते हुए फोटो भी खींच ली। यही नहीं आरोपियों ने उसकी फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी।
आरोपियों ने उसे फोन कर धमकी दी है कि अगर 20 हजार रुपये न दिए तो वह लोग यह फोटो पोस्टर बनवाकर नगर की दीवारों पर चस्पा करवा देंगे। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।