{"_id":"5f7a0b6d8ebc3e9bff7e0ef0","slug":"threat-in-flour-mill-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: आटा चक्की में धमाका, युवक की मौत, बुजुर्ग और किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: आटा चक्की में धमाका, युवक की मौत, बुजुर्ग और किशोर घायल
Sun, 04 Oct 2020 11:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
आटा चक्की में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में भरथना कोतवाली क्षेत्र के असावर अड्डा गांव में रविवार सुबह ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की में धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक बुजुर्ग और किशोर जख्मी हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत असावर अड्डे में रविवार की सुबह 8 बजे करीब गांव का ही राजीव उर्फ राजू बहेलिया (45) पुत्र अमर सिंह गेहूं पिसवाने को गांव के ही फूल सिंह बहेलिया की ट्रैक्टर में लगी आटा चक्की पर गया था।
वह खुद ही गेहूं पीस रहा था। इसी दौरान चक्की में जोरदार धमाका हो गया जिसकी चपेट में आकर राजू बहेलिया की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में चक्की के पास बैठे 65 वर्षीय फिरोजाबाद निवासी किशनलाल घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
किशनलाल असावर अड्डा निवासी अपनी बेटी रामवती के घर रिश्तेदारी में आए थे। इसके अलावा वहां मौजूद अवनीश (14) निवासी नगला गजा भी मामूली रूप से चुटहिल हो गया। घटना से मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार के अनुसार ट्रैक्टर में लगी आटा चक्की में जोरदार धमाका हुआ था। उसमें लगे पत्थर के चाक आदि टूटकर बिखर गए। हादसे में राजू बहेलिया की मौत पर उसकी पत्नी गंगाजलि व तीन पुत्र शिवम, अनुज, विनय तथा दो पुत्री अंजलि व रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा राजेंद्र सिंह की सूचना पर हल्का इंचार्ज दिनेश कुमार ने मौका मुआयना कर शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।