फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   threat

पुलिस के सामने गोली मारने की दी धमकी

Sat, 13 Mar 2021 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
threat
कानपुर देहात। रूरा कस्बे के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत एसपी केके चौधरी से की। पीड़ित का कहना है कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पर आरोपी बौखला गए। फोन करके मुकदमा वापस लेने के लिए कहा। ऐसा न करने पर पुलिस के सामने गोली मारने की धमकी दी। साथ ही घर में पहुंच कर धमकाया। शुक्रवार को रिकार्डिंग लेकर पीड़ित एसपी दफ्तर पहुंचा।
विज्ञापन

रूरा के शिवाजी नगर निवासी रविंद्र प्रताप सिंह ने एसपी केशव कुमार चौधरी को बताया कि पुरानी कार खरीदने व बेचने का धंधा करने वाले काशीपुर के चांद कुरैशी से संपर्क किया। उसने एक सप्ताह में स्कार्पियो कार बेचने की बात कही। साथ ही एक सप्ताह के लिए कार देने को कहा। उसने अपनी कार दे दी। कई माह बीतने के बाद भी कार न बेची और न वापस की। पता करने पर जानकारी हुई कि उसने बिना ट्रांसफर कराए ही कार बेच दी है।
विज्ञापन

इस मामले में चांद कुरैशी के साथ शेरू कटियार के भी शामिल होने की जानकारी मिली। पीड़ित ने रूरा थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे खफा शेरू के साथी चौबेपुर निवासी अनिल सिंह ने सात मार्च को फोन करके मुकदमा वापस लेने के लिए कहा। मोबाइल पर गाली गलौज की और मुकदमा वापस न लेने पर पुलिस के सामने गोली मारने की धमकी दी। गुरुवार शाम आरोपी कई साथियों के साथ घर पहुंच गए और मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने लगे। पीड़ित ने इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस आते ही आरोपी मौके से भाग गए। एसपी ने मामले में रूरा पुलिस को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed