फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thousands of students of CSJMU will not be able to give exam

सीएसजेएमयू: परीक्षा और उपाधि शुल्क के बीच फंसा छात्रों का भविष्य, नहीं दे पाएंगे परीक्षा

Fri, 15 Apr 2022 10:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Apr 2022 10:36 PM IST
सार

कानपुर छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। परीक्षा शुल्क और उपाधि शुल्क के गणित में फंसकर हजारों छात्र परीक्षा देने से वंचित रहेंगे। 

विज्ञापन
Thousands of students of CSJMU will not be able to give exam
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क और उपाधि शुल्क के फेर में हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। अभी भी कई छात्रों ने उपाधि शुल्क नहीं जमा किया है। बिना उपाधि शुल्क के परीक्षा में बैठने को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

परीक्षा शुल्क जमा करने के बावजूद हजारों छात्र परीक्षा देने से वंचित रह जाऐंगे। हालांकि डिग्री कॉलेज के संचालकों ने विवि प्रशासन से उपाधि शुल्क जमा किए बिना परीक्षा फार्म भरने की अनुमति मांगी है। इस बार शासन ने नया आदेश जारी किया है कि अंतिम वर्ष के छात्र परीक्षा शुल्क के साथ उपाधि शुल्क जमा करेंगे तो ही उनको परीक्षा फार्म भरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

यह आदेश दाखिला लेने के बाद आया है। निजी महाविद्यालय संचालकों का कहना है कि छात्र एक बार फीस जमा करते हैं उसमें परीक्षा शुल्क् का पैसा समाहित होता है। अब छात्र डिग्री शुल्क के लिए पैसा नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी महाविद्यालयों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि प्रत्येक छात्र की उपाधि का 1000 शुल्क जमा कर सकें। इसी वजह से कॉलेज अभी तक परीक्षा शुल्क और उपाधि नहीं जमा कर पाए हैं। पहले करीब 50 हजार छात्रों नेफार्म नहीं भरा था तो एक दिन के लिए तिथि को विस्तारित कर 13 अप्रैल कर दिया था।
 
उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने कहा कि निजी महाविद्यालयों पर संकट अधिक है। शासन का आदेश गले की फांस बन गया है। अभी भी करीब 30 हजार छात्र ऐसे हैं जो परीक्षा फार्म का पैसा दे चुके, लेकिन उपाधि शुल्क नहीं दे सके हैं। उनका कहना है कि छात्रों को परीक्षा फार्म भरने की अनुमति मिले, वरना छात्रों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। 

वहीं, कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि शासन के आदेश का पालन हो रहा है। कुलाधिपति ने इस बार उपाधि शुल्क के साथ ही परीक्षा शुल्क लेने का आदेश दिया है। अब परीक्षा के बाद छात्रों की उपाधि सीधे घर पहुंचाई जाएगी। उनको विवि चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसलिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed