फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Those who scored five centuries in Greenpark will be painted kanpur nagar greenpark stadium

ग्रीनपार्क में पांच शतक लगाने वालों की बनेगी वालपेंटिंग

Thu, 28 Oct 2021 08:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Those who scored five centuries in Greenpark will be painted  kanpur nagar greenpark stadium
कानपुर। ग्रीनपार्क में पांच या उससे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों और अच्छे बॉलर की वॉलपेंटिंग बनाई जाएगी। उनके बारे में लिखा भी जाएगा। यह आदेश गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम का मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर के साथ निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी विशाख जी ने दिए।
विज्ञापन

आगामी 25 से 29 नवंबर के बीच होने वाले टेस्ट मैच को लेकर मंडलायुक्त ने यूपीसीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेडियम में किए जा रहे कार्य के अनुसार मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए। प्रतिदिन काम की मॉनिटरिंग हो। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की ड्यूटी लगाई जाए। उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक से कहा कि स्टेडियम में क्रिकेट मैच आदि के लिए स्लॉट बुक करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम विकसित किया जाए। इससे लोग स्टेडियम में खेलने के लिए अपनी जगह बुक करवाकर उसका उपयोग कर सकें।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क स्टेडियम में बने जिम का प्रचार प्रसार किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर सकें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed