फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Those who contribute to nation-building without wearing a uniform are also patriots.

Kanpur News: बिना वर्दी पहने देश के निर्माण में सहयोग देने वाले भी देशभक्त

Wed, 23 Sep 2026 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Those who contribute to nation-building without wearing a uniform are also patriots.
कानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को कर्नलगंज थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज की नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से संवाद कर न सिर्फ अपराध, कार्रवाई और साइबर सुरक्षा की जानकारी ली, बल्कि कई तरह के प्रश्न कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने इंस्पेक्टर कक्ष और थाना परिसर का भ्रमण किया। हवालात, आगंतुक कक्ष, शासकीय फाइलें और एफआईआर रजिस्टर देखा। इस दौरान छात्राएं रिवॉल्वर देखकर आकर्षित हुईं। उन्होंने हथियारों और अन्य पुलिस उपकरणों के बारे में सवाल-जवाब किए। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पुलिस की जिम्मेदारियों के साथ महिलाओं के कानूनी और सामाजिक अधिकारों के बारे में बताया। कहा कि जो वर्दी पहनता है सिर्फ वो ही देशभक्त नहीं, बल्कि देश के निर्माण में जो योगदान दे वो सब भी देशभक्त हैं। उन्होंने कहा मोबाइल का उपयोग सिर्फ फायदे के लिए करें। इसका अतिरेक न करें। अपने बैंक डिटेल किसी को न दें। सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतें। असफलता से घबराएं नहीं। उससे सीख लें। श्रीमद् भागवत गीता जरूर पढ़ें।
विज्ञापन

संवाद सत्र में एक छात्रा ने पूछा कि वकील और पुलिस के बीच मतभेद क्यों रहते हैं? इस पर एसीपी कर्नलगंज अंजना दहिया ने कहा दोनों संस्थाओं के कार्यक्षेत्र और भूमिका अलग-अलग है। यह न्याय प्रक्रिया को संतुलित बनाए रखने के लिए आवश्यक है। एसीपी ने छात्राओं से उनके आने-जाने के रास्तों में होने वाली परेशानियों के बारे में पूछा। कहा कभी घबराएं नहीं, घरवालों से कुछ भी न छुपाएं। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की गिरफ्तारी से जुड़े अलग-अलग कानूनी नियमों की जानकारी भी साझा। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली समझाई। साइबर हेल्प डेस्क की महिला एसआई ने छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें। ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करें। अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को हमेशा ''''प्राइवेट'''' रखें। अज्ञात लोगों से सावधान रहें। अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। अगर कोई महंगा प्रोडक्ट बहुत सस्ते दाम पर दिख रहा हो तो ऐसे लुभावने लिंक से दूर रहें। शिक्षिका प्रियंका अहिरवार, दीप्ति वर्मा और शैलजा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed