{"_id":"69557e9fe2bd06ef310a883b","slug":"this-year-maximum-financial-assistance-to-farmer-families-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1377937-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इस साल सबसे ज्यादा कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इस साल सबसे ज्यादा कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता
विज्ञापन
कानपुर। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में इस साल सर्वाधिक 457 कृषक परिवारों को 22.85 करोड़ रुपये की सीधी आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है। जिलाधिकारी के प्रयासों से वर्षों से लंबित और तकनीकी अड़चनों के कारण खारिज हो चुके 15 महत्वपूर्ण मामलों में न्याय भी दिलाया है। बीते चार वर्षों की तुलना करें तो इस वित्तीय वर्ष सबसे ज्यादा लोगों को योजना का लाभ मिला।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए एक विशेष समीक्षा व्यवस्था लागू की थी। इसमें प्रत्येक मामले की बारीकी से जांच की गई जिसमें बीमा कंपनी के आदेश, एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दावा प्रस्तुत करने की तिथि और अन्य पत्रावलियों की जांच की गई। इसमें पता चला कि एक ऐसे परिवार का मामला है जहां पति नेत्रहीन था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। न्यायालय ने जमीनी सच्चाई को देखते हुए मुआवजा स्वीकृत किया।
एक नजर पिछले आंकड़ों पर
2021-22
105
5.25
2022-23
167
8.35
2023-24
231
11.55
2024-25
275
13.75
2025-26
457
22.85
वर्जन-
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 457 परिवारों को लाभ दिया गया है। जो मामले कई वर्षों से लंबित थे, उनकी दिक्कतों को दूर कर योजना का लाभ दिलाया गया। तकनीकी आपत्तियों के चलते किसी भी पात्र परिवार का अधिकार नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी