फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This time Holi will be held at 35 degrees, along with colors sweat will also be drenched

Kanpur News: इस बार 35 डिग्री पर होगी होली, रंग के संग पसीना भी भिगोएगा

Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
This time Holi will be held at 35 degrees, along with colors sweat will also be drenched
इटावा। जिले में आधी फरवरी की धूप में अप्रैल जैसी चुभन और मई जैसा सूखा नजर आ रहा है। सुबह के नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। इस बार सर्दी कब आई और कब गुजर गई, पता ही नहीं चला। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण गर्मी बढ़ी है। इससे फरवरी में ही तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचने के आसार है। मार्च में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल जिले का तापमान 28 और 29 डिग्री के आसपास है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से इस बार होली यानि कि 14 मार्च तक जिले का तापमान 33 से 35 डिग्री रह सकता है। हालांकि अगले सप्ताह की शुरूआत हल्के बादलों से हो सकती है। बारिश के आसार नहीं है और तापमान भी नहीं कम होगा। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। लोग गर्मी से परेशान नजर आए। सर्दी के कपड़ों से तो लोगों ने तौबा कर लिया। अब लोग गर्मियों के कपड़े पहनने लगे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो रविवार और सोमवार को जिले के तापमान 29 डिग्री तक जाएगा।
विज्ञापन

ऐसा तापमान आमतौर पर अप्रैल माह में देखने को मिलता था, जो आधी फरवरी में देखने को मिलने लगा है। ऐसे में इस बार की गर्मी लोगों को पसीना-पसीना करेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण उत्तरी पश्चिमी हवाएं कम चली। पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई । इसी के चलते प्रदेश में ठंड कम पड़ी है। अब हवाओं की रफ्तार कम होगी, जिस कारण फरवरी माह में तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा। हालांकि इसका मानसून पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed