{"_id":"5a0c1c214f1c1b72548bd3b4","slug":"this-new-bike-is-lauched-in-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1 लाख में 16 लाख का मजा, मार्केट में आई ये क्रूजर बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 लाख में 16 लाख का मजा, मार्केट में आई ये क्रूजर बाइक
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
153 सीसी इंट्रूूडर बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की प्रमुख बाइक निर्माता कंपनी सुजुकी की नई बाइक इंट्रूूडर कानपुर शहर आ गई है। मंगलवार को चुन्नीगंज स्थित मोटर साइकिल हाउस में इसकी लांचिंग हुई। 155 सीसी पॉवर वाली ये बाइक क्रूजर सेग्मेंट में है। क्रूजर सेग्मेंट वाली बाइकें लंबी दूरी तय करने के बाद भी थकावट का अहसास नहीं होने देती हैं।
विज्ञापन
153 सीसी इंट्रूूडर बाइक
मोटर साइकिल हाउस के डायरेक्टर हितेश आनंद का कहना है कि यह बाइक युवाओं के लिए डिजाइन की गई है। इसे ढाई, तीन सौ किलोमीटर चलाने के बाद भी थकावट नहीं होती।155 सीसी पॉवर वाली बाइकों में इसका मॉडल सबसे बेहतरीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
153 सीसी इंट्रूूडर बाइक
शहर में यह अभी भूरे और काले रंग में ही उपलब्ध है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 99,347 रुपये है। एक लाख 15 हजार रुपये में ऑनरोड आ जाती है। इसे अधिकतम 125 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है।
153 सीसी इंट्रूूडर बाइक
एवरेज के मामले में यह स्पोर्ट्स बाइक की तुलना में अधिक किफायती है। एक लीटर पेट्रोल में 45 किलोमीटर माइलेज है। इस बाइक को सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की भारतीय सहायक कंपनी सुजुकी मोटर साइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। बाइक की लांचिंग के समय रमेश आनंद, एरिया मैनेजर रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।