फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This is mothers guarantee, Gave a new life to his son by giving him a kidney, she said  what is the big deal i

UP: ये मां की गारंटी है! बेटे को किडनी देकर दोबारा दिया नया जीवन, बोली- इसमें क्या बड़ी बात है, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 14 Mar 2024 09:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी राघवेंद्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर
राघवेंद्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Mar 2024 09:17 AM IST
सार

Kanpur News: मां रमाकांती बताती हैं कि बेटे के लिए अंग दान करने में कौन सी बड़ी बात है। हर मां अपने बच्चों की सलामती चाहती है। बताया किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के चार माह बाद हम दोनों स्वस्थ हैं। वहीं, बेटे ने कहा कि मां ने मेरे लिए जो किया, उसका कर्ज मैं अगले जन्म में भी नहीं उतार सकता।

विज्ञापन
This is mothers guarantee, Gave a new life to his son by giving him a kidney, she said  what is the big deal i
मां रमाकांती के साथ अक्षय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां की ममता से भला कौन वाकिफ नहीं है। अपने बच्चों की खुशियों के लिए मां कुछ भी कर सकती है। हर मां बेटे को एक बार जन्म देती है, पर कानपुर जिले के भीतरगांव इलाके में एक 54 वर्षीय मां ने अपने बेटे को अपनी किडनी दान देकर दूसरी जिंदगी दी।

विज्ञापन

वहीं, अपनी बहू का सुहाग भी सलामत रखा।  इस मां की तारीफ हर कोई कर रहा है। सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मां और बेटा दोनों पूर्ण स्वस्थ्य हैं। भीतरगांव ब्लाक के परौली गांव निवासी अक्षय सिंह कुछ माह पहले अचानक बीमार पड़े। चिकित्सीय परीक्षण में दोनों किडनी खराब होने की बात सामने आई।

विज्ञापन

इसके बाद से अक्षय का परिवार चिंतित हो गया। तभी बेटे की जान बचाने के लिए उनकी मां रमाकांती आगे आई। फिर लखनऊ के हॉस्पिटल में जरूरी चिकित्सीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने रमाकांती की एक किडनी निकाल कर बेटे अक्षय के शरीर में सफलता पूर्वक ट्रांसप्लांट कर दिया।

विज्ञापन

हर मां अपने बच्चों की सलामती चाहती है
मां रमाकांती बताती हैं कि बेटे के लिए अंग दान करने में कौन सी बड़ी बात है। हर मां अपने बच्चों की सलामती चाहती है। बताया किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के चार माह बाद हम दोनों स्वस्थ हैं। बेटे अक्षय सिंह भावुक मुद्रा में कहते हैं कि जब मेरी दोनों किडनी खराब हो गईं।

विज्ञापन

बेटा बोला- मेरी मां ही मेरे लिए भगवान है
तब मां ने अपनी एक किडनी देकर मेरी जान बचा ली। मां ने मेरे लिए जो किया, उसका कर्ज मैं अगले जन्म में भी नहीं उतार सकता। कहते हैं मेरी मां ही मेरे लिए भगवान है। तीन भाइयों में सबसे बड़े अक्षय की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। अब चार वर्ष की एक बेटी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed