फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This city of UP make a stronghold on the illegal trade of betel nut

सुपाड़ी के अवैध कारोबार का गढ़ बना यूपी का ये शहर, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 24 Jan 2019 12:52 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Jan 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
This city of UP make a stronghold on the illegal trade of betel nut
डेमो पिक
फर्जी फर्मों को माल की आपूर्ति कराने में कानपुर शहर के ट्रांसपोर्टरों की भूमिका सामने आने के बाद अब सुपाड़ी के अवैध कारोबार में कई नामचीन उद्योगपतियों व व्यापारियों की भी भूमिका सामने आ रही है।
विज्ञापन


सेंट्रल और स्टेट जीएसटी मुख्यालय की शुरुआती जांच में इसका खुलासा हुआ है। माना तो ये जा रहा है कि फर्जी फर्म संचालकों, ट्रांसपोर्टरों और नामचीन उद्योगपतियों-व्यापारियों के गठजोड़ से शहर सुपाड़ी के अवैध कारोबार का गढ़ बन चुका है।
विज्ञापन

This city of UP make a stronghold on the illegal trade of betel nut
डेमो पिक
एक माह पूर्व सेंट्रल जीएसटी की टीम ने देशभर में 35 ठिकानों पर छापा मारकर 200 करोड़ रुपये की सुपाड़ी का अवैध कारोबार पकड़ा था। पता चला था कि इतनी भारी-भरकम सुपाड़ी का परिवहन तो हुआ लेकिन माल किसके जरिये आया और कहां गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इस कारोबार में दो दर्जन से अधिक फर्जी फर्मों की संलिप्तता भी सामने आई थी।

हत्थे चढ़े कुछ फर्जी फर्म संचालकों ने कानपुर के कुछ ट्रांसपोर्टरों के नाम बताए थे। सेंट्रल जीएसटी के इस खुलासे के बाद स्टेट जीएसटी ने संवेदनशील वस्तुओं की कर चोरी रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टीम ने 20 दिन के भीतर शहर के चार ट्रांसपोर्टरों पर शिकंजा कसा। चारों ट्रांसपोर्टर फर्जीवाड़े में लिप्त मिले। एक के यहां तो 90 लाख की सुपाड़ी सीज भी की गई।

This city of UP make a stronghold on the illegal trade of betel nut
डेमो पिक
तीन ट्रांसपोर्टरों के यहां व्यापारियों की बिल बुक बुकें मिलीं। अब ये टीम ट्रांसपोर्टरों के साथ शहर के व्यापारियों और उद्योगपतियों पर शिकंजा कस रही है। इन्हें बुलाकर पूछताछ की जा रही है। टैक्स चोरी की पुष्टि होने पर छापा मारा जा रहा है। सेंट्रल और स्टेट जीएसटी की नजरें अब शहर में सुपाड़ी के अवैध कारोबार पर टिकी हैं।

कानपुर के अफसरों का नेटवर्क ध्वस्त 
फर्जी फर्मों को माल की आपूर्ति करने का संगठित कारोबार शहर में फल-फूल रहा है लेकिन स्टेट जीएसटी के जोनल कार्यालय के अफसरों को इसकी भनक तक नहीं है। अब तक आधा दर्जन से अधिक बड़े खुलासे दूसरी टीमों ने किए। मुख्यालय के अफसर भी मानने लगे हैं कि जोनल कार्यालय में माहौल ठीक नहीं चल रहा है। इसी वजह से टैक्स चोरी रोकने में स्थानीय अफसर नाकाम हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed