फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Third report filed against Chowk Sarafa councillor for demanding extortion

Kanpur News: चौक सराफा पार्षद पर रंगदारी मांगने की तीसरी रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Jul 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Third report filed against Chowk Sarafa councillor for demanding extortion
कानपुर। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात चौक सराफा के पार्षद अभिषेक गुप्ता उर्फ मोनू पर रंगदारी मांगने की तीसरी एफआईआर दर्ज की है। इससे पूर्व भी रंगदारी मांगने में उनके खिलाफ दो रिपोर्ट हो चुकी है। पुलिस सभी मामलों में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


गिलीस बाजार के सराफा कारोबारी कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पार्षद अभिषेक गुप्ता ने उनसे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर केडीए द्वारा मकान ध्वस्त कराने की धमकी दे रहा है। कारोबारी के मुताबिक पार्षद नए निर्माण कार्यों और जमीनों की खरीद फरोख्त पर अवैध वसूली का कार्य करता है। उसका भाई राहुल गुप्ता कानपुर बार एसोसिएशन का पूर्व पदाधिकारी है। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि इससे पूर्व पार्षद पर क्षेत्र की निवासी शमीम अख्तर और पार्षद की चाची ने रंगदारी मांगने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed