फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Third genders affair and fight with a young man in Auraiya became a discussion

‘थर्ड जेंडर’ की लव स्टोरी: युवक से अफेयर और मारपीट बनी चर्चा, बोला- रुपया भी दिया, फिर भी पीटता है

Sat, 15 Apr 2023 06:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Apr 2023 06:47 PM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक और थर्ड जेंडर के बीच अफेयर और मारपीट काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, एक थर्ड जेंडर ने थाने में शिकायती पत्र दिया था। इसमें युवक पर मारपीट का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Third genders affair and fight with a young man in Auraiya became a discussion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में युवक और थर्ड जेंडर की लव स्टोरी काफी चर्चा में है। इसका कारण है, दोनों के बीच अफेयर और मारपीट। मामले में थर्ड जेंडर ने युवक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दिबियापुर थाने में शिकायती पत्र दिया।

विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि युवक का उसके साथ अफेयर चल रहा है। पीड़ित ने काफी रुपया भी दिया, लेकिन अब मारपीट करता है। हालांकि शनिवार देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दिबियापुर के एक मुहल्ला निवासी थर्ड जेंडर ने दिबियापुर थाने में शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि शुक्रवार की रात एक युवक ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप लगाया कि युवक का उससे सात माह से अफेयर चल रहा है। धीरे-धीरे लगभग चार लाख रुपया भी युवक ने उससे ले लिया है। आरोप लगाया कि अब युवक पीड़ित से छुटकारा चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बोले- दोनों पक्षों में समझौता हो गया है
इसलिए युवक मारपीट करता है। शुक्रवार रात में भी मारपीट की। युवक दिबियापुर के संजय नगर और थर्ड जेंडर सास्त्री नगर निवासी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों को समझाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed