फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Third Dr. Gaur Hari Singhania Memorial Women's Cricket Tournament from today

Kanpur News: तृतीय डॉ. गौर हरि सिंहानिया स्मारक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

Mon, 19 May 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Third Dr. Gaur Hari Singhania Memorial Women's Cricket Tournament from today
कानपुर। केसीए की तृतीय डॉ. गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर स्पार्क कप का शुभारंभ सोमवार को कमला क्लब मैदान पर होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला कानपुर रेड और इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की टीमों के बीच सुबह 7:30 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन


केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। पूल-ए में शामिल टीमों में कानपुर रेड ईओ, इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और गाजीपुर मंडल हैं।
विज्ञापन


पूल-बी में सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन, कानपुर ब्लू और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुख्य चयनकर्ता नीतू डेविड करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन मुकाबले की टीम
कानपुर रेड टीम- एकता सिंह (कप्तान), त्रिप्ती सिंह, बबिता यादव, नेहा वर्मा, वनिशा वर्मा, शिबू सिंह पाल, श्वेता वर्मा, गरिमा यादव, सोटी रघुवंशी, सोनिका कुशवाहा, अर्चना देवी, सिद्धि सिंह, नंदनी सिंह, सिद्धि मिश्रा और कोच – पीएस नेगी हैं।


इलाहाबाद टीम-
फलक नाज़ (कप्तान), कात्यायनी पाठक, शिवानी मौर्या, शालिनी सिंह, हंसी सिंह, राधा पांडेय, संध्या यादव, भार्गवी पांडेय, सृष्टि (विकेटकीपर), खुशी सिंह, वाणी शुक्ला, अंशिका अस्थाना, प्रीति यादव, आस्था मिश्रा और टीम मैनेजर/कोच – शेफाली साहू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article