फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves took away copper worth about four lakh rupees from the transformer.

Kanpur News: ट्रांसफार्मर से करीब चार लाख का तांबा निकाल ले गए चोर

Wed, 31 Dec 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away copper worth about four lakh rupees from the transformer.
कानपुर। बिधनू के अफजलपुर गांव स्थित इंदिरानगर फेज दो सोसाइटी में सोमवार रात चोरों ने ढाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर से करीब चार लाख रुपये का तांबा चोरी कर लिया। अवर अभिंयता ने बिधनू थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार देररात घने कोहरे के बीच चोरों ने पोल से ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसके अंदर का तांबा निकाल लिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पोल से नीचे गिरे पड़े क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को देखकर पुलिस को सूचना दी। बिधनू अवर अभियंता करन सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में सोसाइटी के लिए नई लाइन खींचकर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया था। अभी ठेकेदार द्वारा विभाग को लाइन सुपुर्द नही की गई है। जिसके चलते अभी बिजली आपूर्ति भी शुरू नहीं हुई थी। चोरों ने ट्रांसफार्मर के अंदर का तांबा चोरी कर लिया, इससे करीब चार लाख का नुकसान हो गया है। थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed