फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves targeted three houses in Auraiya, absconding with cash and jewelry

औरैया में चोरों का धावा: सोते रहे घर के सदस्य...चोर ले उड़े नकदी-जेवरात, तीन घरों में चोरी से मचा हड़कंप

Sun, 05 Mar 2023 07:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Mar 2023 07:01 PM IST
सार

दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। शातिरों ने घरों से नकदी और जेवरात पार कर दिए।

विज्ञापन
Thieves targeted three houses in Auraiya, absconding with cash and jewelry
घटना की जानकारी मिलने पर घरों के बाहर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर क्षेत्र के गांव खेरा में तीन घरों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना उस समय हुई जब तीनों घरों में परिजन घर के अंदर ही दूसरे कमरों में सो रहे थे। इस दौरान एक कमरे में सो रहे गृहस्वामी को परिवार समेत चोरों ने कमरे में ही बंद कर दिया।

विज्ञापन

गांव लखनापुर के मजरा खेरा में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। तीनों घरों में चोर अलग-अलग रास्तों से घर में घुसे और चोरी की। इस दौरान घर के सदस्य अलग-अलग कमरों में गहरी नींद में सोते रहे। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी हरचंदपुर दरोगा सुरेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। प्रभात सिंह पुत्र मूलचंद्र ने बताया कि चोर किसी तरह से घर के अंदर दाखिल हुए। चोर उनके यहां से लगभग 80 हजार के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवरात चुरा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पीड़ित फूल सिंह पुत्र छोटेलाल ने बताया कि उनके घर से चोर 16500 नकद और लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। तीसरे पीड़ित मधुर राजपूत पुत्र छोटेलाल ने बताया कि चोर छत के रास्ते से घर में घुसे थे।

खुलासे के लिए तीन टीमें गठित
यहां चोर उनके घर से 40 हजार के जेवरात और 22 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ भरत पासवान ने बताया कि तीन घरों में चोरी की सूचना मिली थी। साक्ष्य संकलन कर जल्द से जल्द खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दीं गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed