Farrukhabad: चोरों ने सांई मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र तोड़े…पुजारी को कमरे में किया बंद, जांच शुरू
Farrukhabad News: कादरीगेट थाना क्षेत्र में चोरों ने सांई मंदिर को निशाना बनाया है। शातिरों ने दान पात्र तोड़कर चांदी के बर्तन समेत अन्य सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच –पड़ताल शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में चोर अब घरों के अलावा अब भगवान के घरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। कोहरे और ठिठुरन भरी सर्दी में चोरों ने मंदिर के दानपात्र तोड़ डाले। इसके बाद चांदी के बर्तनों के अलावा अन्य सामान भी पार कर दिया। घना कोहरा और सर्दी चोरों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। आए दिन चोर किसी न किसी मकान को अपना निशाना बना रहे हैं।
अबकी बार चोरों का निशाना भगवान का घर बना। कादरीगेट थाना क्षेत्र के अमेठी कोहना स्थित सांई मंदिर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पुजारी को उसके कमरे में बंद कर दिया। पूरे मंदिर में अंधेरा करने के बाद वहां लगे दो दान पात्रों के ताले तोड़ दिए। इनमें रखी नकदी और मंदिर में रखे चांदी के बर्तन भी ले गए। चोर मंदिर परिसर में खड़ी पुजारी की बाइक ले जाने लगे।
मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले
इस दौरान गस्त कर रही चीता पुलिस की गाड़ी देखकर रुक गए। पुजारी विनोद सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुजारी ने बताया कि वह रोज सुबह तीन बजे उठ जाते हैं। चोरों ने रात किसी समय उनके कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। वह दरवाजा खुलाने के लिए चिल्लाते रहे। आसपास के लोगों ने पुजारी की आवाज सुनकर कमरे की कुंडी खोली। जांच के दौरान पुलिस को मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले।