{"_id":"6787bd944f5643b20f0bf915","slug":"thieves-stole-jewellery-and-cash-worth-about-ten-lakhs-from-an-empty-house-of-a-soldier-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: फौजी के सूने घर से करीब दस लाख के जेवर नगदी समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: फौजी के सूने घर से करीब दस लाख के जेवर नगदी समेट ले गए चोर
Wed, 15 Jan 2025 07:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:24 PM IST
सार
Jalaun News: फौजी के सूने घर से चोर करीब दस लाख के जेवर नगदी समेट ले गए। मामला शहर के पटेल नगर का है। पत्नी बच्चों के साथ गांव गई थी।
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फौजी के सूने घर से चोरों ने जेवर नगदी सहित करीब दस लाख का सामान पार कर दिया। सुबह जब पड़ोसियों ने टूटा ताला व बिखरा सामान देखा तो फौजी की पत्नी को इसकी जानकारी दी। वह घर पहुंची तो कमरों के टूटे ताले व बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने से चोरी की घटना हुई है।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर निवासी जितेंद्र सिंह फौजी है। वर्तमान में वह मणिपुर में तैनात है। जबकि उनकी पत्नी राखी अपने बच्चों के साथ शहर के मोहल्ला पटेल नगर में अपने मकान में रहतीं हैं। मंगलवार को उनकी दादी की तबियत खराब होने पर वह बच्चों को लेकर गांव चली गई थी। तभी रात में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर नगदी पार कर दी। सुबह घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने राखी को इसकी जानकारी दी। जब वह परिजनों को लेकर घर पहुंची तो कमरे का टूटा ताला व बिखरा सामान व गायब जेवर नगदी देख उनके होश उड़ गए। राखी ने बताया कि चोर उनके घर से एक बड़ा हार,ब्रजबाला, हार छोटा, चूड़ी, चार अंगूठी, चैन सहित करीब 15 हजार की नगदी चोरी कर ले गए हैं। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों का कहना है कि घटना से पुलिस गश्त की पोल खुल गई है। बताया कि कभी भी रात के समय पुलिस मोहल्ले में नहीं आती है। इससे घटना को आसानी से अंजाम दे दिया जाता है। सूचना पर कोतवाली पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।