फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves Steal Valuables Worth ₹50 Lakh from Police Official's Home

चोरों ने 'खाकी' को भी नहीं बख्शा: पुलिस कर्मी के घर से उड़ाया 50 लाख का माल, वारदात को ऐसे दिया अंजाम

Sun, 24 May 2026 09:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 24 May 2026 09:48 PM IST
सार

Kanpur News: चोरों ने पुलिस कर्मी के घर से 50 लाख का माल पार कर दिया। वारदात के वक्त संयुक्त परिवार अपने कमरों में सो रहा था।

विज्ञापन
Thieves Steal Valuables Worth ₹50 Lakh from Police Official's Home
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचेंडी के कटरा घनश्याम में चोरों ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर नकदी, गहनों सहित करीब 50 लाख का माल उड़ा दिया। वारदात के वक्त संयुक्त परिवार अपने कमरों में सो रहा था। चोरों ने कमरों के दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगाकर वारदात की। तड़के परिवार को वारदात का पता चला। रविवार सुबह एसीपी पनकी एमके सिंह, फॉरेंसिक और सचेंडी पुलिस पहुंची और जांच की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कटरा घनश्याम निवासी अखंड प्रताप सिंह अंबेडकरनगर में सिपाही हैं। परिवार में चाचा गजेंद्र कुमार, अपनी पत्नी मीनू, बेटे युवराज, बेटी आराध्या के साथ भूतल में रहते हैं। दूसरे चाचा अधिवक्ता उपेंद्र सिंह, पत्नी शशि, बेटे रुद्र, बेटी अन्विशा के साथ प्रथम तल पर रहते हैं। इसी तल में अखंड की मां मीना देवी और छोटा भाई रघु भी रहते हैं। पिता ज्ञानेंद्र का निधन हो चुका है। अन्विशा के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे पूरा परिवार सो गया।
विज्ञापन

मेन गेट का ताला टूटा मिला
रविवार तड़के मां शशि की आंख खुली तो दरवाजा बाहर से बंद पाया। इसपर उन्होंने दूसरे कमरे में सो रहे रघु को फोन किया। रघु किसी तरह पीछे के दरवाजे से बाहर आया तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। दोनों तलों के कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर खुले पड़े और सामान बिखरा था। पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, गजेंद्र और उपेंद्र के कमरों से चोरों ने अलमारी से 25 तोला सोने और डेढ़ किलो चांदी के गहने, दोनों के कमरों में रखी सवा दो लाख की नकदी व महंगी साड़ियां पार कर दीं।

 

घर में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हालांकि, बीती आठ मई से कैमरे बंद हैं इसलिए चोरों के फुटेज नहीं मिले हैं। रिपोर्ट दर्ज कर चारों की तलाश की जा रही है। उपेंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोना, चांदी कितना गया है इसकी पीड़ित परिवार जानकारी नहीं दे सका है।
विज्ञापन

मेनगेट पर बाहर से ताला लगाकर सोते हैं बाबा
घर में एक कमरा चबूतरे में बना है उसमें अखंड के बाबा अमोल सिंह सोते हैं। रात में लघुशंका व अन्य कारणों से अंदर जाने के लिए वह गेट में बाहर से ताला लगा देते हैं। इसी ताले को तोड़ कर चोर अंदर दाखिल हुए जबकि अमोल सोते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed