फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves entered through the skylight and stole goods worth lakhs.

Kanpur News: रोशनदान से घुसे चोर, लाखों का माल पार

Tue, 03 Feb 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered through the skylight and stole goods worth lakhs.
कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के बगदौधी बांगर नई बस्ती में रविवार दोपहर सेना में जवान के सुनसान घर में रोशनदान से घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। यहां रहने वाले अखिलेश कुमार पाल सेना में नायक हैं। वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनाती है। उनकी पत्नी सरिता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को घर में ताला बंदकर अपने बेटे लव्यांग को लेकर आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने मायके सोने के लिए चली गई थीं। रविवार दोपहर घर में झाड़ू लगाने लौटीं तो दूसरी मंजिल के कमरे के दरवाजे खुले पाए। अलमारी की तिजोरी में रखे 20 हजार रुपये नकद और करीब 1.80 लाख के गहने गायब थे। सरिता के अनुसार ऊपरी मंजिल के रोशनदान से घुसकर चोर दाखिल हुए हैं। बिठूर इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed