फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves did not even spare the dead body, took money from the pocket

मानवता शर्मसार: चोरों ने लाश को भी नहीं बख्शा, जेब से निकाल ले गए रुपये, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 23 Jun 2024 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Jun 2024 11:42 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। चोरों ने मृत पड़े डंपर चालक की जेब से नकदी पार कर दी।

विज्ञापन
Thieves did not even spare the dead body, took money from the pocket
मौके पर जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में चोरों को करतूत इस तरह अमानवीय हो गई हैं कि उन्होंने लाश तक को भी नहीं बख्शा। बीच पुल पर खड़े डंपर में मृत पड़े चालक की जेब से नकदी पार कर दी। यही नहीं, चोरों ने डंपर का डीजल भी चोरी कर लिया। सुबह जब इसकी जानकारी पुलिस और आमजन को हुई तो उनके भी होश उड़ गए। जौनपुर जिले के थाना सरपतहा के कटघर निवासी विपिन गिरी (30) पुत्र रामकृपाल डंपर चालक था।
विज्ञापन


शनिवार को उसका शव औरास थानाक्षेत्र के सीमऊ गांव के पास से निकली शारदा नहर पुल के बीच खड़े डंपर में मिला। जब लोगों को निकलने में असुविधा हुई तो उन्होंने झांककर देखा। शव देख पुलिस को बताया। पुलिस ने डंपर नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता किया। फिर चालक के शव को डंपर से बाहर निकालकर पैंट और शर्ट की जेब चेक की तो उसमें कुछ नहीं मिला। फिर डंपर मालिक की मदद से परिजनों के बारे में जानकारी की और उनका मोबाइल नंबर लेकर घटना की जानकारी दी। डंपर मालिक के मुताबिक, विपिन के पास 15 से 20 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

पुलिस ने जब डंपर थाने पहुंचाने का प्रयास किया तो वह स्टार्ट नहीं हुआ। इस पर मैकेनिक को बुलाया गया। उसने देखा तब पता चला कि डंपर के टैंक से डीजल चोरी हो गया है। बाद में क्रेन से खींचकर डंपर को थाने पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामला संदिग्ध देख फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। चालक की जेब में रुपये और डंपर के टैंक में डीजल नहीं मिला है। चोरों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

शनिवार रात 11 बजे के करीब हुई थी भाई से बात
मृतक के छोटे भाई विवेक ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे विपिन से फोन पर बात हुई तो उसने लखीमपुर खीरी में गिट्टी उतारकर आने की बात कही थी। बताया था कि वह अभी रास्ते में है। उसने गाड़ी कहीं रोककर नहाने और फिर खाना खाकर सोने की बात कही थी। ऐसे में आशंका है कि रात में ही उसकी रास्ते में तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। इसी दौरान चोरों की नजर पड़ी और उन्होंने घटना कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed