फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves broke into the house and stole cash and jewellery.

Kanpur News: घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर ले गए चोर

Wed, 19 Aug 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole cash and jewellery.
मूसानगर। थाना क्षेत्र के सनाया खेड़ा गांव में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर 65 हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। सनाया खेड़ा निवासी राकेश ने बताया कि वह 14 अगस्त को महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन मध्यप्रदेश गए थे। घर पर उनकी शादीशुदा बेटी अंजली थी। 16 अगस्त की रात अंजली पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा के घर सोने चली गई थी। इसी दौरान चोरों ने घर के मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी टंकी से 65 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह अंजली घर पहुंची तो सामान बिखरा देखकर उसको घटना की जानकारी दी। उसने तुरंत घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी थी। इसके बाद बुधवार को गांव आने पर थाना पहुंच कर शिकायत की। थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed