{"_id":"5d5050b38ebc3e6ca72d63ef","slug":"thieves-beat-police-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चोरों के हौसले बुलंद, चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस को लाठी डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चोरों के हौसले बुलंद, चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस को लाठी डंडों से पीटा
Sun, 11 Aug 2019 11:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चकेरी के सतबरी रोड स्थित मोबाइल दुकान में घुसे चार चोरों ने जेब्रा सिपाहियों लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया। सतबरी रोड पर रत्नेश की वैष्णवी टेलीकॉम नाम से दुकान है।
इस पर चोरों ने सिपाहियों पर पथराव कर दिया, जिससे वे बाइक से गिर गए। उनके गिरते ही चोरों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीट दिया। चकेरी इंस्पेक्टर का कहना है कि सिपाहियों की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार देर रात चोर ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। गश्त कर रहे आजाद नगर चौकी प्रभारी ने दुकान खुली देखी। पूछताछ के लिए आगे बढ़े, तो चोर सामान छोड़कर भागने लगे। उधर से आ रहे कोयला नगर चौकी के जेब्रा सिपाही आलोक और कृपाल ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस पर चोरों ने सिपाहियों पर पथराव कर दिया, जिससे वे बाइक से गिर गए। उनके गिरते ही चोरों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीट दिया। चकेरी इंस्पेक्टर का कहना है कि सिपाहियों की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन