{"_id":"59688a764f1c1bf1738b4d16","slug":"thief-caught-by-woman-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरों को ‘घर की रानी’ ने दबोचा, पेड़ से बांधने के बाद जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों को ‘घर की रानी’ ने दबोचा, पेड़ से बांधने के बाद जमकर पीटा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौसिखिये चोरों की होशियारी आखिर धरी की धरी रह गई। आइसक्रीम फैक्ट्री चलाने वाले सुशील के घर पर तीन चोर पीछे के दरवाजे से घुस गए थे। खटपट की आवाज सुनते ही पत्नी ममता जाग गई और चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला यूपी के कानपुर शहर का है।
कानपुर बर्रा विश्वबैंक में घर में घुसे दो चोरों को लोगों ने दबोचकर पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एच-ब्लॉक विश्वबैंक निवासी सुशील द्विवेदी की घर के पास ही आइसक्रीम फैक्ट्री है। घर में पत्नी ममता और दो बच्चे हैं।

ममता जिसने चोरों को दबोचा था
सुशील ने बताया कि बुधवार रात 3:30 बजे के आसपास खटपट की आवाज आई तो उनकी आंख खुल गई। देखा कि तीन युवक आलमारी खोल रहे हैं। इस पर उन्होंने दो चोरों को पकड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया।
शोरगुल सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े और दोनों आरोपियों को पेड़ में बांधकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पब्लिक के चंगुल से दोनों को छुड़ाया और थाने ले आई। लेकिन चोरी का मास्टरमाइंड जेवर व नकदी लेकर फरार हो गया।