फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   They were transporting liquor disguised as sewing machines; investigation revealed 147 boxes.

Kanpur News: सिलाई मशीन बताकर ले जा रहे थे शराब, जांच में निकलीं 147 पेटियां

Sun, 21 Dec 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
They were transporting liquor disguised as sewing machines; investigation revealed 147 boxes.
कानपुर। राज्य कर विभाग की टीम ने तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए सिलाई मशीन के नाम पर बक्सों में छिपाकर ले जाई जा रही शराब की 147 पेटियां पकड़ी। यह शराब चोरी-छिपे चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी। जांच में सामने आया कि तस्कर वाहन का नंबर भी फर्जी लगाए थे। आबकारी विभाग की टीम ने थाना कल्याणपुर में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन



जीएसटी विभाग की टीम ने हाईवे पर जांच के दौरान संदिग्ध वाहन रोका। ईवे बिल की मांग की। चालक ने कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। अधिकारी वाहन को लखनपुर स्थित जीएसटी कार्यालय ले आए। जब चार बक्सों की जांच की तो उसमें ब्लू स्ट्रोक ब्रांड की शराब की 147 पेटियां निकलीं।
विज्ञापन


बरामद शराब की मात्रा 180 एमएल की बोतलों में कुल 1270.08 लीटर पाई गई। गैर प्रांत मदिरा के अवैध परिवहन के मामले में आबकारी विभाग की टीम ने थाना कल्याणपुर थाने कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जीएसटी टीम की जांच में शराब तस्करी का मामला पकड़ा गया है। थाने में तहरीर दी गई है जल्द मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed