फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   They used to create fake marksheets in the name of closed colleges in Kaushambi and smaller districts.

Kanpur News: काैशांबी और छोटे जिलों के बंद कॉलेजों के नाम पर बनाते थे फर्जी मार्कशीट

Fri, 19 Jun 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
They used to create fake marksheets in the name of closed colleges in Kaushambi and smaller districts.
कानपुर। फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह ने जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए एक नया तरीका अपनाया। गिरोह से जुड़े शातिर कैशांबी और छोटे जिलों के ऐसे कॉलेजों के नाम पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट तथा अन्य प्रमाणपत्र तैयार कर रहे थे जो वर्षों पहले बंद हो चुके हैं या जिनकी गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं। इनका चयन इसलिए किया जाता था ताकि प्रमाणपत्रों की सत्यता की तत्काल जांच न हो सके।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य विभिन्न जिलों के बंद या निष्क्रिय शिक्षण संस्थानों का डाटा जुटाकर उनके नाम, कोड और प्रारूप का इस्तेमाल करते थे। इसके आधार पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के माध्यमिक शिक्षा परिषद के मार्कशीट और प्रमाणपत्र तैयार कर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराते थे। इसके बदले मोटी रकम लेते थे। छापे के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई जिलों के इंटर कॉलेजों के नाम पर बने प्रमाणपत्र, मार्कशीटें और संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि गिरोह लंबे समय से यह धंधा कर रहा था और फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल नौकरी, प्रवेश और अन्य सरकारी-गैर सरकारी कार्यों में किया जा रहा था। पुलिस अब बरामद दस्तावेजों की जांच कर यह पता लगा रही है कि किन-किन जिलों के कॉलेजों के नाम का इस्तेमाल किया गया और अब तक कितने लोगों को फर्जी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए गए। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और लाभार्थियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि बोर्ड की जो मार्कशीट मिली हैंं, वह कौशांबी जैसे छोटे जिलों से संबंधित कॉलेजों की थी। पूरे प्रकरण की जांचकर इससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed