{"_id":"6a46d32af41e3aff840393f0","slug":"they-moved-heaven-and-earth-to-explain-the-meaning-of-pranayama-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1575287-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्राणायाम का अर्थ बताने में आकाश पाताल एक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्राणायाम का अर्थ बताने में आकाश पाताल एक किया
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में सवालों के मिश्रित प्रारूप ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया। हिंदी के प्रश्न जहां सरल आए, वहीं विषयवार और बाल विकास एवं शिक्षण विधि के घुमावदार प्रश्नों ने पसीने छुड़ा दिए। परीक्षा में ईंट का जवाब पत्थर से देना, आकाश पाताल एक करना, गड़े मुर्दे उखाड़ना और प्राणायाम का अर्थ पूछा गया, जबकि विराम चिह्नों की परख की गई। पहली पाली में 26.47 फीसदी और दूसरी में 25.90 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
यूपी टीईटी के पहले दिन गुरुवार को पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली 2:30 बजे से शाम पाचं बजे तक हुई।
यूपी टीईटी 32 केंद्रों पर हुई। पहली पाली की परीक्षा में 14,063 में 10,341 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। वहीं दूसरी पाली में 14063 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 10421 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। चेकिंग के दौरान परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों ने प्रवेश पत्र व आधार कार्ड से अभ्यर्थी का मिलान किया। पुरुष अभ्यर्थियों से बेल्ट, जूते उतरवाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों के बाल खुलवाए, हाथ में पहने कड़े, कान में बालियां सहित गले में पहने लाकेट की भी जांच की गई। हिंदी की परीक्षा में ईंट का जवाब पत्थर से देना, आकाश पाताल एक करना, गड़े मुर्दे उखाड़ना के अलावा सही विराम चिह्नों की भी परख की गई। योग अभ्यास में प्रणायाम का शाब्दिक अर्थ, स्कूल के बगीचे को चुनते समय किन बातों का ध्यान रखा जाए जैसे सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि ओवरऑल पेपर सामान्य था। कुछ विषयों में घुमावदार सवाल पूछे गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले छात्र
तार्किक प्रश्न और सामाजिक अध्ययन विषय के प्रश्न कठिन और घुमावदार आए थे। जिन्हें हल करने में समय लगा। दीपक कुमार हमीरपुर
पेपर मॉडरेट था। कुछ सवाल बेहद आसान तो कुछ घुमावदार थे। परीक्षा देने से पहले काफी सघन चेकिंग हुई।-- मेघा औरैया
विज्ञापन
यूपी टीईटी के पहले दिन गुरुवार को पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली 2:30 बजे से शाम पाचं बजे तक हुई।
यूपी टीईटी 32 केंद्रों पर हुई। पहली पाली की परीक्षा में 14,063 में 10,341 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। वहीं दूसरी पाली में 14063 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 10421 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। चेकिंग के दौरान परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों ने प्रवेश पत्र व आधार कार्ड से अभ्यर्थी का मिलान किया। पुरुष अभ्यर्थियों से बेल्ट, जूते उतरवाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों के बाल खुलवाए, हाथ में पहने कड़े, कान में बालियां सहित गले में पहने लाकेट की भी जांच की गई। हिंदी की परीक्षा में ईंट का जवाब पत्थर से देना, आकाश पाताल एक करना, गड़े मुर्दे उखाड़ना के अलावा सही विराम चिह्नों की भी परख की गई। योग अभ्यास में प्रणायाम का शाब्दिक अर्थ, स्कूल के बगीचे को चुनते समय किन बातों का ध्यान रखा जाए जैसे सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि ओवरऑल पेपर सामान्य था। कुछ विषयों में घुमावदार सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
बोले छात्र
तार्किक प्रश्न और सामाजिक अध्ययन विषय के प्रश्न कठिन और घुमावदार आए थे। जिन्हें हल करने में समय लगा। दीपक कुमार हमीरपुर
पेपर मॉडरेट था। कुछ सवाल बेहद आसान तो कुछ घुमावदार थे। परीक्षा देने से पहले काफी सघन चेकिंग हुई।