फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   These modern paints keeping the home health well maintained

घर के साथ स्वास्थ्य भी दुरुस्त रख रहे ये आधुनिक पेंट, कमरे की दुर्गंध दूर करने में एक्सपर्ट एटमॉस

Wed, 24 Oct 2018 07:07 PM IST
आशीष त्रिवेदी, अमर उजाला, कानपुर
आशीष त्रिवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 24 Oct 2018 07:07 PM IST
सार

- अब हेल्थ सील्ड प्लास्टिक पेंट भी बाजारों में उपलब्ध 
- दीवारों पर कलर के बाद से ही बैक्टीरिया दूर भगाएगा यह पेंट
- कमरे में बदबू खींचने के लिए एटमास पेंट ने बाजार में रखा कदम
- घर चमकाने के लिए इस बार पेंट्स में बहुत कुछ है नया
- दिवाली नजदीक आते ही पेंट दुकानों पर उमड़ी है भारी भीड़

विज्ञापन
These modern paints keeping the home health well maintained
डेमो पिक

विस्तार

घर की दीवारों को कलर कर उसमें नई जान फूंकने वाले पेंट्स अब आपकी सेहत का भी ध्यान रखेंगे। पढ़ने में भले ही अजीब लग रहा हो लेकिन यह सत्य है। कंपनियों के दावों की माने तो यह पेंट्स वैक्टीरिया के साथ कमरे के अंदर की बदबू को भी दूर करने में सक्षम हैं। यही नहीं दीवाली पर्व पर यदि आपको भी अपने घरों को रंग देकर नया करना है तो बाजार में बहुत कुछ खास है। पेंट्स बाजार में इस बार नया देखने को मिला। 

विज्ञापन


बैक्टीरिया भगाएगा आईएमए से प्रमाणित प्लास्टिक पेंट
हरदोई। पेंट्स बाजार में दीवारों को तरह तरह के रंगों े पेंट करना यह पुरानी बात है लेकिन नया यह है कि यही पेंट्स जब आपके परिवार का बैक्टीरिया से सुरक्षा कवच बना दें। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से प्रमाणित पेंट्स बाजार में अपनी धमक बना चुका है और हाथों हाथ घरों में पहुंच बना रहा है। 
विज्ञापन

 

67 प्रतिशत बदबू खींच लेगा एटमास पेंट

These modern paints keeping the home health well maintained
डेमो पिक

बाजार में एटमास पेंट भी बिक्री को उपलब्ध है। जिसको लेकर कंपनी दावा करती है कि कमरे के अंदर यदि धूम्रपान का धुआं, रसोई से उठने वाला बदबू या झारयुक्त धुआं उठता है और यह पेंट दीवारों पर लगा हुआ है तो 67 प्रतिशत तक यह बदबू और धुआं यह एटमास पेंट स्वयं खींच लेगा। यानी यहां पर भी यह पेंट आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखेगा। 

लो...भाई सीलन की समस्या भी खत्म
कुछ साल घर के निर्माण को हुए नहीं तो सीलन की समस्या शुरू। यह न सिर्फ आपके घर की सुंदरता को कम करती है बल्कि समय के साथ लगातार खतरनाक भी होती जाती है लेकिन पेंट्स बाजार में इसके लिए भी समाधान है। सीलन को खत्म करने के लिए डेमप्लाक टू के उपलब्ध है इसमें एक पाउडर व लिक्विड है जोकि प्लास्टर तोड़कर लगाना है उसके ऊपर प्लास्टर होना है। कंपनी का दावा है कि इसके बाद सीलन दिखाई नहीं देगी। इसकी मांग भी काफी बढ़ी है। 

रॉयल प्ले करेगा दीवारों पर जादू

These modern paints keeping the home health well maintained
डेमो पिक
दीवारों पर पेंट्स के स्थान पर इस बार रॉयल प्ले के नाम से प्रोडेक्ट निकाला गया है जो मेटेलिक व नान मेटेलिक में उपलब्ध है। यह पेंट से कुछ गाढ़ा होता है और इसकी कीमत हुनरमंद कारीगरों को स्क्वायर फिट के हिसाब से देनी होती है। इनमें कई कलर व श्रेणियां उपलब्ध हैं जो दीवारों को नया लुक देने में सक्षम हैं। इसे भी आप अपना सकते हैं। 

वॉल पेपर भी बदलेगा दीवारों की रंगत
55 से 57 स्क्वायर फिट में इस बार वाल पेपर के रोल भी बाजारों में उपलब्ध हैं जो 1500 से लेकर दो हजार की रेंज में हैं। एक दीवार पर करीब तीन रोल लगाकर दीवारों को एक नया लुक दिया जा सकता है। 

वॉल फैशन यानी स्टैंसलि की भी धूम
यदि आप अपने घरों के कमरों की दीवारों को नया लुक देना चाहते हैं तो वॉल फैशन में स्टैंसिल आपकी खासी  मदद कर सकता है। स्टैंसिल की शीटें उपलब्ध हैं जो दीवारों पर चस्पा करने के बाद ऊपरी हिस्सा अलग कर दिया जाता है और उसके नीचे दीवारों पर बचता है आपको लुभाने वाली पेंटिंग। इसकी भी बाजारों में खासी मांग है। 
 
विज्ञापन

पेंट के रेट घटे पर मजदूरी बढ़ी

These modern paints keeping the home health well maintained
डेमो पिक
पेंट्स में 28 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है जिससे पेंट्स के दाम घटे हैं लेकिन मजदूरी जो अभी तक 300 चल रही थी वहीं अब इसे बढ़ाकर साढ़े तीन सौ से चार सौ कर दी गई है।

कंपनियां देतीं हैं पेंटरों को नि:शुल्क प्रशिक्षण
अधिकृत विक्रेता तरंग जैन बताते हैं कि पेंट्स बाजार अब काफी वृहद हो गया है। कई नए चीजें बाजार में उपलब्ध हैं। जिनको पारंपरिक पेंटर कर पाने में अक्षम हैं। इसलिए कंपनियां इनको सिखाने के लिए समय समय पर पेंटरों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed